IPS Transfer: इन 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। इससे पहले प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। AGMUT कैडर के पांच भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। कुछ को एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 9 सितंबर को उप […]

Sep 10, 2026 - 16:30
IPS Transfer: इन 5 आईपीएस अधिकारियों को मिला नया पदभार, तबादले का आदेश जारी, देखें लिस्ट

दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को BRICS सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। इससे पहले प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। AGMUT कैडर के पांच भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। कुछ को एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 9 सितंबर को उप सचिव (गृह -1) रमेश कुमार द्वारा जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।

राज्यपाल की मंजूरी से बैच 2008 के आईपीएस अधिकारी चिन्मय बिस्वाल को ज्वाइंट सीपी/Ops पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें ज्वाइंट सीपी आईएफएसओ पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बैच 2010 की आईपीएस अधिकारी ऐश सिंघला को EOW के एडिशनल सीपी पद पर नियुक्त किया गया है।

विकास कुमार होंगे नए ट्रैफिक डीसीपी 

लद्दाख के वापस लौटने पर बैच 2013 के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को ट्रैफिक डीसीपी पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले वह इन चार्ज डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी), लद्दाख कश्मीर रेंज पर कार्यरत थे। 2 सितंबर को गृह विभाग ने उन्हें लद्दाख से स्थानांतरित करके दिल्ली भेजा था।

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

डीसीपी वेलफेयर पद की जिम्मेदारी बैच 2021 की आईपीएस अधिकारी ईशा सिंह को सौंपी गई है। इसके अलावा उन्हें लीगल सेल के डीसीपी पद का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। एडिशनल सीपी डीपीएससीएल पद पर बैच 2010 के आईपीएस अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता को तैनात किया गया है। इसके अलावा वह एडिशनल सीपी  ट्रैफिक पद का अतिरिक्त  प्रभार भी संभालेंगे।

अगस्त में हुआ था 40 से अधिक पुलिस अधिकारियों का तबादला 

दिल्ली पुलिस ने अगस्त में बैच 1994 से लेकर 2021 के 43 आईपीएस और DANIPS अधिकारियों का तबादला किया था। स्पेशल सीपी/ईओडब्ल्यू पद पर गरिमा भटनागर को नियुक्त किया गया था। एमडी, डीपीएचसीअल पद का अतिरिक्त प्रभार भी उन्हें सौंपा गया था। मनीष अग्रवाल को स्पेशल सीपी/पीएसडी पद की जिम्मेदारी दी गई थी। स्पेशल सीपी ट्रैफिक पद पर अजय चौधरी को नियुक्त किया गया था।