MP Transport Summit 2026: इंदौर में जुटेंगे देशभर के ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट, ‘मोबिलिटी विजन-2030’ पर होगा मंथन
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नए सिरे से तैयार करने की कवायद के बीच इंदौर में 11 और 12 सितंबर को देशभर के ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट, निजी बस ऑपरेटर, वाहन निर्माता और आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘यात्री परिवहन […]
मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नए सिरे से तैयार करने की कवायद के बीच इंदौर में 11 और 12 सितंबर को देशभर के ट्रांसपोर्ट एक्सपर्ट, निजी बस ऑपरेटर, वाहन निर्माता और आईटी कंपनियों के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का शुभारंभ करेंगे। समिट का मुख्य फोकस मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और ‘मध्य प्रदेश मोबिलिटी विजन-2030’ पर रहेगा।
प्रदेश सरकार की कोशिश सार्वजनिक यात्री परिवहन को ज्यादा सुरक्षित, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ इसमें निजी निवेश और नई तकनीक की भागीदारी बढ़ाने की है। इसी को लेकर समिट में आठ अलग-अलग सत्र रखे गए हैं, जिनमें बस संचालन से लेकर यात्री सुरक्षा, AI आधारित रूट प्लानिंग, ग्रीन मोबिलिटी और एकीकृत टिकटिंग तक पर चर्चा होगी।
PPP मॉडल से बस संचालन और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस
समिट में मध्य प्रदेश के बड़े भौगोलिक क्षेत्र और तेजी से बढ़ते शहरों को ध्यान में रखते हुए बस संचालन तथा इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) में PPP मॉडल की संभावनाओं पर मंथन होगा। बस टर्मिनल, मल्टीमॉडल हब, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और आधुनिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में निजी निवेश आकर्षित करने के तरीकों पर भी विशेषज्ञ अपनी राय रखेंगे।
सार्वजनिक बस सेवा को आर्थिक रूप से टिकाऊ बनाने का मुद्दा भी समिट के प्रमुख विषयों में शामिल है। बस संचालन को केवल यात्री किराए पर निर्भर रखने के बजाय विज्ञापन, रिटेल, लॉजिस्टिक्स और नामकरण अधिकार जैसे गैर-किराया राजस्व के विकल्पों पर चर्चा की जाएगी।
AI बताएगा कहां और कब चाहिए बस
सार्वजनिक परिवहन में तकनीक के इस्तेमाल पर भी अलग सत्र होगा। इसमें राज्यव्यापी ITMS, रीयल-टाइम डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए इंट्रा-सिटी और इंटर-सिटी बस रूट की प्लानिंग तथा शेड्यूलिंग को बेहतर बनाने पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। यात्री सुरक्षा के लिए CCTV निगरानी, इमरजेंसी रिस्पॉन्स, वाहनों की समय पर मेंटेनेंस, रीयल-टाइम यात्री सूचना, ड्राइवर ट्रेनिंग और शिकायतों के निराकरण जैसे मुद्दे भी एजेंडे में हैं।
एक कार्ड या डिजिटल सिस्टम से आसान हो सकती है यात्रा
‘एक राज्य, एक यात्रा’ के तहत प्रदेश में एकीकृत टिकटिंग व्यवस्था की संभावनाओं पर भी मंथन होगा। इसमें नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, ऑटोमेटेड फेयर कलेक्शन, ओपन-लूप पेमेंट सिस्टम और Mobility-as-a-Service (MaaS) जैसे विकल्पों पर बात की जाएगी।
ग्रीन मोबिलिटी के सत्र में इलेक्ट्रिक, हाइड्रोजन और फ्लेक्स-फ्यूल बसों के साथ चार्जिंग और रीफ्यूलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन डिपो तथा Advanced Driver Assistance System (ADAS) जैसे तकनीकी पहलुओं पर चर्चा प्रस्तावित है।
रोजगार और नए कारोबार की संभावनाओं पर भी चर्चा
यात्री परिवहन क्षेत्र के जरिए रोजगार और उद्यमिता बढ़ाने पर भी समिट में फोकस रहेगा। केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, PMEGP, Startup India, Stand-Up India, PM कौशल विकास योजना, PM E-Drive, PM ई-बस सेवा और PM गति शक्ति जैसी योजनाओं के जरिए ट्रांसपोर्टर, MSME और महिला उद्यमियों के लिए संभावनाओं पर चर्चा होगी।
CM करेंगे इंडस्ट्री एक्सपो और हैकेथॉन का शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट के दौरान इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। यहां बस निर्माता, आईटी कंपनियां, वित्तीय संस्थान और विभिन्न सरकारी निगम अपने उत्पाद, तकनीक और नवाचार प्रदर्शित करेंगे। मुख्यमंत्री समिट की स्मारिका और ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की भविष्य की कार्ययोजना पर आधारित विशेष पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से चुने गए मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) के नए लोगो का अनावरण भी किया जाएगा। मोबिलिटी क्षेत्र के स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित हैकेथॉन की शुरुआत भी इसी दौरान होगी। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह समिट में शामिल होंगे।
टाटा से वोल्वो और रैपिडो तक होंगे शामिल
समिट में EKA Mobility, Tata Motors, GreenCell Mobility, Volvo-Eicher, Switch Mobility, Aero Eagle Automobile, Yash Technologies, Rapido, Chalo Mobility, Amnex Infotechnologies, Indian Oil Corporation, SBI और Think Gas जैसी कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसके अलावा WRI India, BITS Pilani, CEPT Ahmedabad, KPMG और DIMTS से जुड़े विशेषज्ञ भी सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए अपने अनुभव और सुझाव साझा करेंगे।
‘यात्री परिवहन विजन समिट–2026’
????मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा को मिलेगा नया आयाम
????️ 11–12 सितंबर 2026
????इंदौर @DrMohanYadav51 @mptransportdept #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #YatriParivahanVisionSummit2026 #MobilityVision2030 pic.twitter.com/8C9345YwUj— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 10, 2026
???? हर सफर को मिले नई रफ्तार, नई सोच और नई तकनीक
मध्यप्रदेश में यात्री परिवहन के भविष्य को नई दिशा देने इंदौर में ‘यात्री परिवहन विजन समिट–2026’ का आयोजन
????मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं मोबिलिटी मॉडल पर होगा मंथन
????️ 11–12 सितंबर 2026@DrMohanYadav51 @mptransportdept… pic.twitter.com/a88R9IGyax
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 10, 2026