ग्वालियर में UGC Rollback के नारों के साथ युवाओं का विरोध प्रदर्शन, SC/ST एक्ट को लेकर सरकार से किए सवाल

यूजीसी एक्ट के तहत किये गए नए प्रावधानों का पूरे देश में विरोध हो रहा है, नए कानून में आरक्षित वर्ग के छात्र को अनारक्षित वर्ग के छात्र पर मात्र आरोप लगा देने पर शिकायत करने का अधिकार दिए जाने पर छात्रों में गुस्सा है सामान्य जाति के छात्र सरकार के इस कानून के विरोध […]

Sep 10, 2026 - 14:30
ग्वालियर में UGC Rollback के नारों के साथ युवाओं का विरोध प्रदर्शन, SC/ST एक्ट को लेकर सरकार से किए सवाल

यूजीसी एक्ट के तहत किये गए नए प्रावधानों का पूरे देश में विरोध हो रहा है, नए कानून में आरक्षित वर्ग के छात्र को अनारक्षित वर्ग के छात्र पर मात्र आरोप लगा देने पर शिकायत करने का अधिकार दिए जाने पर छात्रों में गुस्सा है सामान्य जाति के छात्र सरकार के इस कानून के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं ग्वालियर में भी आज गुरुवार को सर्व समाज ने एकजुट होकर UGC Rollback का नारा बुलंद किया।

ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर आज सैकड़ों के संख्या में सामान्य जाति के युवा जुटे, सर्व समाज के प्रतिनिधियों के आह्वान पर युवाओं ने अपनी एकजुटता दिखाते हुए यूजीसी एक्ट का विरोध किया और लक्ष्मीबाई की समाधि के सामने वाले मैदान पर धरना पर बैठ गए हैं, धरना प्रदर्शन में ग्वालियर चंबल संभाग के सभी 8 जिलों के युवा शामिल हैं।

मोदी सरकार दो वर्गों को लड़वाना चाहती है, बांटना चाहती है

आन्दोलनकारियों का कहना है कि यूजीसी एक्ट लागू कर केंद्र की मोदी सरकार दो वर्गों को लडवाना चाहती है, बांटना चाहती है, अभी तक हम कॉलेज में किसी की जाति पूछकर व्यवहार नहीं करते थे लेकिन एक वर्ग विशेष को खास अधिकार देने से दूरियां बढ़ेंगी, युवाओं ने कहा एक तरफ सरकार कहती है बंटोगे तो कटोगे और फिर वही सरकार कॉलेज स्तर से ही बांटने का काम कर रही है।

SC/ST एक्ट के दुरुपयोग पर सराकर से सवाल  

यूजीसी का विरोध कर रहे युवाओं ने  SC/ST एक्ट में 12 लाख के मुआवजे पर भी सवाल उठाये, आन्दोलनकारी ने कहा कि इस कानून के दुरुपयोग की लगातार खबरें आती रही है फिर भी सरकार ध्यान नहीं दे रही है , प्रावधानों एक तहत मुकदमा दर्ज होते है 6 लाख रुपये तुरंत मिल रहे है जिससे कई लोग इसका लाभ ले रहे हैं ऐसे लोगों ने इसे ब्लैक मेल करने का धंधा बना लिया है उन्होंने कहा यदि आरोप सही सिद्ध होते हैं तो हम SC/ST भाई बहन के साथ खड़े मिलेंगे लेकिन यदि गलत सबित हो तो उसे सजा मिलनी चाहिए।

आरक्षण पर कही बड़ी बात, सरकार को दी कड़ी चेतावनी 

आन्दोलनकारी युवा ने आरक्षण के मुद्दे पर भी बात, उन्होंने कहा हम आरक्षण के विरोधी नहीं हैं लेकिन ये चाहते हैं कि आरक्षण का लाभ उस SC/ST वर्ग के व्यक्ति को मिले जिसकी उसे वास्तव में जरुरत है, लेकिन उनके नाम पर सियासत करने वाले लोग इसका लाभ ले रहे हैं। युवाओं ने सवर्ण आयोग के गठन की मांग भी की क्योंकि यदि सवर्ण समाज के पीड़ित वहां परेशानी लेकर जा सके, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि हमारी मांगे नहीं मनी गई तो प्रदेश की मोहन सरकार को विधानसभा चुनाव में और केंद्र की मोदी सरकार को हिला देंगे।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।