Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को आज मिलेगा रक्षाबंधन का गिफ्ट, CM जारी करेंगे 39वीं किस्त, 1500 की जगह खाते में आएंगे 1750 रु
आज, बुधवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी की जाएगी। सीएम डॉ. मोहन यादव मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक बहनों के बैंक खातों में 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे। त्योहार के चलते इस बार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना
आज, बुधवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी की जाएगी। सीएम डॉ. मोहन यादव मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 1 करोड़ 25 लाख 13 हजार से अधिक बहनों के बैंक खातों में 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी करेंगे।
त्योहार के चलते इस बार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त के रूप में 1,500 प्रति हितग्राही कुल 1,835.46 करोड़ रुपये से अधिक और रक्षाबंधन के विशेष अवसर पर 250 प्रति हितग्राही कुल 312.83 करोड़ रूपये से अधिक की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। इस प्रकार प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में कुल 1,750 रूपये की संयुक्त राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से पहुंचेगी।
बता दें कि 11 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की लगभग 22 लाख 20 हजार से अधिक बहनों के खातों में अप्रैल और मई 2026 की गैस सिलेंडर रिफिल की राशि सिंगल क्लिक से जारी की थी। इसके तहत बहनों के खातों में करीब 99 करोड़ रुपये की दो माह की सब्सिडी पहुंचाई गई है।
लाड़ली बहना योजना पर एक नजर
- मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरूआत की गई थी।
- 10 जून 2023 को योजना की पहली किस्त जारी की गई थी।
- योजना के प्रारंभ में प्रत्येक पात्र महिला को 1,000 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाते थे।
- अक्टूबर 2023 में राशि 1000 से बढ़ाकर 1,250 रुपये प्रतिमाह की गई।
- नवंबर 2025 से राशि में पुनः 250 रुपए की वृद्धि कर इसे 1,500 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया।
- जून 2023 में योजना की शुरुआत से लेकर अगस्त 2026 तक की कुल 39 किश्तों के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के खातों में 63 हजार 248 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित की जा चुकी है।
- चालू वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए राज्य सरकार ने इस योजना के लिये 23,882.81 करोड़ रुपये का विस्तृत बजट प्रावधान रखा है।
Ladli Behna Yojna: कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
यदि आप अपनी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहती हैं, तो आधिकारिक पोर्टल (cmladlibahna.mp.gov.in) पर जाकर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ विकल्प पर अपना समग्र आईडी या मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिए पूरी जानकारी देख सकती हैं। आइए जानतें हैं प्रक्रिया…
- सबसे पहले लाड़ली बहना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
- अब वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर
क्लिक करें। - इसके बाद दूसरे पृष्ठ पर पहुंचने के बाद, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करें।
- यहां कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें। - ओटीपी वेरिफाई करने के बाद “सर्च” विकल्प पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्थिति खुल जाएगी।