इस महिला की तलब में पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की जेल में हालत खराब, जानें कौन है वो हुस्न की परी?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल रही अफवाहों के बीच उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक जेल में बंद इमरान खान का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था और उनकी पल्स रेट सामान्य से काफी कम दर्ज की गई।
New Delhi Desk: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सेहत को लेकर चल रही मौत की अफवाहों के बीच उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लंबे समय से अडियाला जेल में बंद इमरान खान की तबीयत एक समय काफी बिगड़ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया था, जबकि दिल की धड़कन सामान्य से काफी नीचे चली गई थी। 74 वर्षीय इमरान खान ने डॉक्टरों से अपनी परेशानी साझा करते हुए जेल में मानसिक तनाव और परिवार से मुलाकात नहीं होने को अपनी बिगड़ती सेहत की बड़ी वजह बताया है।
इमरान खान का ब्लड प्रेशर 140/100, पल्स रेट रही 50
मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक 1 अगस्त को इमरान खान का ब्लड प्रेशर 140/100 दर्ज किया गया था। वहीं उनकी पल्स रेट केवल 50 प्रति मिनट थी, जो सामान्य स्तर से काफी कम मानी जाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान खान ने डॉक्टरों को बताया कि जेल प्रशासन की ओर से पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात पर रोक लगाए जाने की वजह से उन्हें लगातार मानसिक तनाव और एंग्जायटी का सामना करना पड़ रहा है।
डॉक्टरों ने दी ज्यादा मुलाकात और पढ़ने की सलाह
इमरान खान की मेडिकल रिपोर्ट में मानसिक तनाव, ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव और बेचैनी का जिक्र किया गया है। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि इमरान खान को अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों से अधिक मुलाकात की अनुमति दी जाए ताकि उनका मानसिक तनाव कम हो सके। इसके अलावा डॉक्टरों ने उन्हें किताबें और अन्य पढ़ने की सामग्री उपलब्ध कराने की भी सलाह दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लंबे समय तक तनाव रहने से उम्रदराज इमरान खान की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।
जेल में अखबार और टीवी नहीं मिलने की शिकायत
इमरान खान ने डॉक्टरों से बातचीत में शिकायत की कि उन्हें जेल में अखबार पढ़ने और टेलीविजन देखने की सुविधा नहीं दी जा रही है। हालांकि अडियाला जेल प्रशासन पहले इस्लामाबाद हाई कोर्ट में दावा करता रहा है कि इमरान खान को जेल में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रशासन का कहना था कि उन्हें अखबार, टीवी, किताबें और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
मेडिकल रिपोर्ट में जेल प्रशासन के दावों पर सवाल
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में जमा की गई मेडिकल जानकारी में जेल प्रशासन की ओर से डॉक्टरों की सलाह का भी उल्लेख किया गया है। इसमें इमरान खान को अखबार, टीवी और किताबें उपलब्ध कराने के साथ-साथ पत्नी और परिवार से ज्यादा मुलाकात की अनुमति देने की बात कही गई है। इसी को लेकर जेल प्रशासन के पुराने दावों पर सवाल उठ रहे हैं।
एंग्जायटी की दवा और अतिरिक्त जांच की सलाह
मेडिकल बोर्ड ने इमरान खान के लिए एंटी-एंग्जायटी दवा और कुछ अतिरिक्त मेडिकल टेस्ट की सलाह दी है। रिपोर्ट के अनुसार ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव, सिरदर्द, बेचैनी और तनाव को देखते हुए उन्हें दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टरों ने नींद से जुड़ी समस्या के लिए सुबह और रात में दवा देने की सलाह भी दी है। मेडिकल टीम ने इमरान खान की उम्र और लगातार तनाव को देखते हुए नियमित निगरानी की जरूरत बताई है। इमरान खान की सेहत को लेकर जारी विवाद के बीच अब उनकी मेडिकल रिपोर्ट ने पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है।