गांधी जयंती पर राजघाट पहुंचे PM मोदी, बापू को दी श्रद्धांजलि, लाल बहादुर शास्त्री को भी किया नमन
आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती है। इस अवसर पर देश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे। यहां महात्मा गांधी को नमन करने के बाद उन्होंने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा […]
आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती है। इस अवसर पर देश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट पहुंचे। यहां महात्मा गांधी को नमन करने के बाद उन्होंने सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया।
प्रार्थना सभा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री विजय घाट पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। PM मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए भी इन दोनों महान शख्सियत को नमन किया है।
राजघाट पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सबसे पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान समाधि स्थल फूलों से सजा हुआ दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे पीएम ने अपने हाथों में पुष्प लेकर समाधि पर अर्पित किए और बापू को नमन किया। वहीं सर्व धर्म प्रार्थना सभा में गांधी जी के विचारों और योगदान को याद किया गया।
VIDEO | Delhi: PM Narendra Modi (@narendramodi) pays floral tributes to Mahatma Gandhi at Rajghat on the occasion of his birth anniversary.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p)#GandhiJayanti #Delhi pic.twitter.com/T0X1pPmh7Y
— Press Trust of India (@PTI_News) October 2, 2026
Video Credit : PTI
लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
2 अक्टूबर के दिन केवल महात्मा गांधी ही नहीं बल्कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी होती है। आज उनकी 122वीं जयंती है। राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री विजय घाट पहुंचे और शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। आज पूरा देश इन दिनों नेताओं को याद कर रहा है।
VIDEO | Delhi: PM Narendra Modi (@narendramodi) pays floral tributes to Lal Bahadur Shastri at Vijay Ghat on the occasion of his birth anniversary.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p)#LalBahadurShastri #Delhi pic.twitter.com/K7RG8ryYmx
— Press Trust of India (@PTI_News) October 2, 2026
Video Credit : PTI
पीएम मोदी की पोस्ट
गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए भी दोनों शख्सियत को याद किया। गांधी जी के लिए उन्होंने लिखा ‘पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का एक ऐसा प्रकाश स्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।’
अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च।
निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी॥
पूज्य बापू का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा का ऐसा प्रकाशस्तंभ है, जो हर युग में मानवता का मार्ग प्रशस्त करता रहेगा।
अद्वेष्टा सर्वभूतानां मैत्रः करुण एव च।
निर्ममो निरहङ्कारः समदुःखसुखः क्षमी॥ pic.twitter.com/P6AcuWyVfu
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2026
लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा ‘लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि। जिनकी सादगी और देश के प्रति समर्पण आज भी बहुत प्रेरणादायक है।’
Homage to Lal Bahadur Shastri Ji, whose simplicity and dedication to the nation remain deeply inspiring. pic.twitter.com/edMiRdsf0v
— Narendra Modi (@narendramodi) October 2, 2026