जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, पीएम मोदी ने कहा- जल्द से जल्द…
26 दिनों के लंबे अनशन के बाद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर ली है। मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना ये फैसला सुनाया। इस दौरान लेह लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। बता दें कि सरकार से
26 दिनों के लंबे अनशन के बाद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपनी भूख हड़ताल खत्म कर ली है। मेदांता हॉस्पिटल में उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना ये फैसला सुनाया। इस दौरान लेह लद्दाख की सर्वोच्च समिति के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
बता दें कि सरकार से मांगें पूरी होने का आश्वासन मिलने के बाद सोनम ने अपना अनशन समाप्त किया है। उनके इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली है।
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन
सोनम वांगचुक ने नीट पेपर लीक को लेकर किए जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को 28 जून को अपना समर्थन देते हुए भूख हड़ताल शुरू की थी। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें मेदांता में शिफ्ट किया गया।
Just now in the presence of Union Ministers Sh. JP Nadda, Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 members of parliament from different political parties had visited or signed letters urging me to break… pic.twitter.com/RFCet7Oksy
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 23, 2026
सोनम ने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा अभी अभी केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ जितेंद्र सिंह और लेह लद्दाख की सर्वोच्च समित के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मैंने 26 दिनों के अपने अनशन को तोड़ा। इसमें पहले विभिन्न राजनीतिक दलों के लगभग 65 नेताओं ने मुझसे मुलाकात की थी या पत्र लिखकर मुझसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था। यह देश में संभावित हिंसा को देखते हुए अलग-अलग शर्तों पर बातचीत करने के बाद किया गया है। मैं जल्द ही वीडियो के माध्यम से इसका वर्णन करूंगा। इसी बीच मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए सतर्क रहें।
पीएम मोदी ने दी प्रतिक्रिया
सोनम के अनशन समाप्त करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने X पर लिखा मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वह डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक अपने दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द पुराना वजन पर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें।
मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वज़न फिर से प्राप्त करें।
मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।@Wangchuk66 @GitanjaliAngmo
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026