IAS Transfer: नौकरशाही में बदलाव, इन 5 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी
नागालैंड की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 5 आईएएस समेत कई प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। स्कूल शिक्षा और SCERT, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समेत कई विभागों में नए सचिव और आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।
नागालैंड की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य सरकार ने 5 आईएएस समेत कई प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। स्कूल शिक्षा और SCERT, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समेत कई विभागों में नए सचिव और आयुक्त नियुक्त किए गए हैं। तबादले और नियुक्ति संबंधित आदेश मंगलवार को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी किया है।
आईएएस अधिकारी अभिजीत सिन्हा को पी एंड एआर डिपार्टमेंट के प्रधान सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और गृह आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव पद की जिम्मेदारी विनीत कुमार को सौंपी गई है, जो वर्तमान में अतिरिक्त सचिव, वित्त विभाग और IDAN पद पर कार्यरत हैं।
इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला
असंगला इम्ती, आयुक्त एवं सचिव, जल संसाधन विभाग को स्थानांतरित करके आयुक्त एवं सचिव, स्कूल शिक्षा और एससीआईएससीईटी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। अकुनु एस मयासे, आयुक्त एवं सचिव, अर्थव्यवस्था एवं सांख्यिकी विभाग और संसदीय कार्य विभाग (डेजिग्रेटेड) से संसदीय कार्य विभाग का प्रभार वापस लिया गया है। उन्हें जल संसाधन विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कुको मेरो, सचिव गृह विभाग को संसदीय कार्य विभाग के सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
कई NCS और NSS अधिकारियों को भी मिला नया पदभार
एनसीएस अधिकारी सेलेमला एस संगतम को एसडीओसी (सी), मेडजीफेमा पद पर भेजा गया है। एनएसएस अधिकारी लिमानुंगसुंग, उप सचिव श्रम और रोजगार कौशल और उद्यमिता को स्थानांतरित करके उपसचिव, पीएचईडी पद पर नियुक्त किया गया है। एनसीएस अधिकारी सैमुअल थ्युग को स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जनजातीय मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव पद पर एनएसएस अधिकारी वेचोवो टेट्सियो को नियुक्त किया गया है। एनसीएस अधिकारी रेनाबोमो ओद्यूओ को DUDA का निदेशक बनाया गया है। आईएएस तबादला सूची यहाँ देखें