इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन, दो ढाबों में मिलीं कई खामियां, पनीर-दही समेत 11 सैंपल लिए, संचालकों को दिए निर्देश
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाईपास स्थित विभिन्न ढाबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जानकारी […]
इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बाईपास स्थित विभिन्न ढाबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जानकारी अनुसार, एमएस जम्मू कश्मीर ढाबा, ओमेक्स सिटी-1 के सामने, माया खेड़ी का खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से संबंधित कई कमियां पाई गईं। पानी की जांच रिपोर्ट एवं खाद्य कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए। कुछ कच्चे खाद्य पदार्थों के पैकेट भी खुले पाए गए। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से पनीर, तुअर दाल एवं मिक्स दाल के कुल 03 नमूने जांच हेतु लिए गए। नमूनों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रयोगशाला भेजकर जांच कराई जाएगी।
गिल दा ढाबा-2 में मिली कई खामियां, खाद्य पंजीयन भी नहीं मिला
बता दें कि खाद्य विभाग की टीम ने मायाखेड़ी स्थित गिल दा ढाबा-2 में निरीक्षण के दौरान खाद्य पंजीयत नहीं मिला। साथ ही भंडारण क्षेत्र अव्यवस्थित मिला। फर्श गंदा एवं क्षतिग्रस्त पाया गया तथा किचन के एग्जॉस्ट एवं दीवारों पर तेल की परत पाई गई। परिसर में साफ-सफाई का उचित स्तर नहीं पाया गया एवं पानी की जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। शाकाहारी एवं मांसाहारी कच्चे खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रीजर में रखा हुआ पाया गया।
जानकारी अनुसार, खाद्य विभाग की टीम को गिल दा ढाबा-2 में कई खामियां मिली। खाद्य कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं पाए गए तथा कुछ खाद्य कर्मी कैप, एप्रन एवं दस्ताने का उपयोग करते हुए नहीं पाए गए। टीम ने मौके से पनीर, दही, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, ग्रीन चिली सॉस, रेड चिली सॉस एवं सोयाबीन सॉस के कुल 08 नमूने जांच हेतु लिये और जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजने की तैयारी है।
दोनों प्रतिष्ठानों से लिए गए कुल 11 खाद्य नमूने
इस प्रकार दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 11 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। लिए गए सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निरीक्षण एवं नमूना कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट