सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर एमसीडी के उपायुक्त और चार इंजीनियरों को निलंबित, मालिक हिरासत में
दक्षिण दिल्ली की सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफसरों की लापरवाही पर भारी गुस्से में हैं उनके निर्देश पर सरकार ने MCD के डिप्टी कमिश्नर और चार इंजीनयरों को निलंबित कर दिया है, उधर बिल्डिंग के मालिक की तलाश कर रही पुलिस को सफलता मिल […]
दक्षिण दिल्ली की सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफसरों की लापरवाही पर भारी गुस्से में हैं उनके निर्देश पर सरकार ने MCD के डिप्टी कमिश्नर और चार इंजीनयरों को निलंबित कर दिया है, उधर बिल्डिंग के मालिक की तलाश कर रही पुलिस को सफलता मिल गई है, पुलिस ने उसे भिवाड़ी से पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है।
दिल्ली के सत्य निकेतन मार्केट में स्थित पांच मंजिल की इस इमारत का उपयोग PG के तौर पर हो रहा था , हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई हिया जबकि 12 घायल बाते एज रहे हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है, घटना के बाद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बहुत गुस्से में हैं उन्होंने घटना के बाद अधिकारियों पर कड़े एक्शन के संकेत दिए थे जिसके बाद एक्शन भी सामने आया है।
MCD डिप्टी कमिश्नर, SE, EE, AE, JE निलंबित
सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर डिप्टी कमिश्नर और चार इंजीनियरों को लापरवाह मानते ही निलंबित कर दिया गया है, दिल्ली सरकार ने डिप्टी कमिश्नर साउथ साउथ जोन राकेश कुमार, SE साउथ जोन रणवीर सिंह, EE (बिल्डिंग) साऊथ जोन ललित कुमार गोयल, AE (बिल्डिंग) साउथ जोन सुनील चौहान और जूनियर इंजीनयर (बिल्डिंग) साऊथ जोन आशीष कुमार को निलंबित कर दिया है।
बिल्डिंग मालिक हिरासत में
उधर घटना के बाद से दिल्ली पुलिस बिल्डिंग मालिक हरिराम की तलाश कर रही थी, पुलिस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया था अब खबर है कि मालिक को पुलिस ने पकड़ा लिया है ANI के मुताबिक पुलिस ने हरिराम को भिवाड़ी से हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
AIIMS ने दी मृतक और घायलों की जानकारी
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में अभी तक 7 लोगों की मौत हुई है जबकि 12 घायल है, AIIMS की ओर से इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल लोगों की पहचान से जुड़ी डिटेल जारी किये है, AIIMS के अनुसार में कुल 12 मरीज लाए गए जिसमें 6 मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया, 1 मरीज को अस्पताल में मृत घोषित किया गया, घायल मरीजों में 3 की हालत गंभीर है, 1 मरीज की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Delhi's Satya Niketan building collapse | The alleged owner of the building, Hariram, has been apprehended in Bhiwadi. Further examination is ongoing: Delhi Police pic.twitter.com/4j08MgZ7St
— ANI (@ANI) September 7, 2026
Delhi's Satya Niketan building collapse: A total of 12 people were brought to the AIIMS Trauma Centre, six were declared brought dead and one was declared dead, according to the AIIMS Trauma Centre. pic.twitter.com/ygqXqPbzVW
— ANI (@ANI) September 7, 2026