होली की रात करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होगी अड़चन, बनी रहेगी बरकत

सनातन धर्म में होली का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण इसलिए कहा गया है क्योंकि ये साल की सबसे शक्तिशाली रातों में से एक होती है। जिस तरह से दीपावली की रात पर लक्ष्मी पूजन का महत्व माना गया है इस तरह होलिका दहन पर अग्नि पूजन का खास

Mar 7, 2026 - 18:26
होली की रात करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होगी अड़चन, बनी रहेगी बरकत

सनातन धर्म में होली का पर्व बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। धार्मिक दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण इसलिए कहा गया है क्योंकि ये साल की सबसे शक्तिशाली रातों में से एक होती है। जिस तरह से दीपावली की रात पर लक्ष्मी पूजन का महत्व माना गया है इस तरह होलिका दहन पर अग्नि पूजन का खास महत्व है।

होलिका दहन से पहले पूजन पाठ का विशेष महत्व माना गया है। अगर आप किसी परेशानी का या फिर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कुछ खास उपाय कर सकते हैं। यह उपाय आपको होली की रात को करना होंगे और आपको चमत्कारी परिणाम प्राप्त होंगे।

होली के खास उपाय

सूखा नारियल

होलिका दहन की अग्नि को शुभ प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। होलिका दहन के समय एक सूखा नारियल लें उसमें बीच से छेद करें। अब आपको इसमें काला तिल, पीली, सरसों और कपूर का टुकड़ा डालना होगा। अब होलिका की अग्नि की सात बार परिक्रमा करें और जो मनोकामना है उसे अपने मन में बोलें। अब आखिर में आपको ये नारियल अग्नि में चढ़ाना होगा। ये उपाय राहु और शनि दोष से मुक्ति दिलाने का काम करेगा।

काली हल्दी

काली हल्दी बहुत प्रभावशाली मानी गई है। मध्य रात्रि में एक हल्दी की गांठ लेकर उसे गंगाजल से पवित्र करें। अब आपको इस पर सिंदूर का तिलक लगाना है और महालक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करना है। ऐसा करने से आपको अपना अटका हुआ धन वापस मिल जाएगा, जो भी काम रूके हुए हैं वह पूरे हो जाएंगे। कारोबार करने वालों को इससे बहुत फायदा होता है।

चांदी का सिक्का

होलिका दहन की अगली सुबह थोड़ी सी राख घर पर लेकर आए। अब आपको इसे एक लाल कपड़े में चांदी के सिक्के के साथ बांधना होगा। अब इसे अपने घर की तिजोरी यह दुकान के गल्ले में रखें। ये उपाय धन की बरकत बनाकर रखता है और फिजूलखर्च कम हो जाते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।