IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, एक साथ 11 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल से शुरू होने वाले हैं। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य में चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) किया है। एक साथ 11 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया

Mar 15, 2026 - 20:30
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, एक साथ 11 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल से शुरू होने वाले हैं। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। राज्य में चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल जारी है। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) किया है। एक साथ 11 आईएएस अधिकारियों को नया पदभार सौंपा गया है। साउथ 24 परगना और जलपाईगुड़ी समेत कई जिलों के एडीएम बदले गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक और प्रशासनिक विभाग में 15 मार्च 2026 को जारी कर दिया है।

उच्च शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत आईएएस अफसर अजार जिया को स्थानांतरित करके एडीएम जलपाईगुड़ी के पद पर नियुक्त किया गया है। हेल्थ एंड फैमिली वेल्फेयर डिपार्टमेंट के ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर रवी कुमार को नियुक्त किया गया है। पहले वह आरामबाघ, हूगली एसडीओ पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

जलपाईगुड़ी का नया डीएम कौन?

जलपाईगुड़ी जिला मजिस्ट्रेट पद पर रवि प्रकाश मीणा को नियुक्त किया गया है। पहले वह दक्षिण दिनाजपुर के एडीएम पद पर कार्यरत थे। जलपाईगुड़ी डीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे शमा प्रवीण को स्थानांतरित करके वरिष्ठ विशेष सचिव, नॉर्थ बंगाल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं जलपाईगुड़ी एडीएम पद पर अजार जिया के साथ शिंजन शेखर को नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला 

  • मुर्शिदाबाद एडीएम पद पर कार्यरत शांतनु बाला को साउथ 24 परगना के एडीएम पद पर नियुक्त किया गया है।
  • एनबीएसटीसी के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी शुभांकर बाला को सौंपी गई है, पहले वह डोमकल मुर्शिदाबाद एसडीओ पद पर पदस्थ किया गया है।
  • रघुनाथपुर, पुरुलिया एसडीओ पद पर मिथुन बिस्वास को नियुक्त किया गया है।
  • हल्दिया, पूर्व मिदनापुर एसडीओ पद पर सुरभि सिंगला को नियुक्त किया गया है। पहले वह रघुनाथपुर, पुरुलिया एसडीओ पर कार्यरत थी।
  • धीमान बरई को एडीएम, पूर्व बर्धमान पद पर पदस्थ किया गया है।
  • दक्षिण दिनाजपुर एडीएम पद का कार्यभार आईएएस अधिकारी राजेश को सौंपा गया है।

21233 21224

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।