IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 6 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। नदिया और बांकुरा के एडीएम बदले गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट और एडसीओ पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया

Mar 8, 2026 - 18:42
IAS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 6 आईएएस अफसर इधर से उधर, मिली नई जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर हलचल देखने को मिली है। 6 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) हुआ है। नदिया और बांकुरा के एडीएम बदले गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट और एडसीओ पदों के प्रभार में भी बदलाव हुआ है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इससे संबंधित संबंधित आदेश कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग में जारी कर दिया है। इससे पहले शुक्रवार को 12 आईएएस अफसरों का तबादला हुआ था।

विभु गोयल, डायरेक्टर, लैंड रिकॉर्ड्स एंड सर्व पश्चिम बंगाल को स्थानांतरित करके राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा मिशन, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। विवेक भासने दत्तातराया, एडीएम बांकुरा को सीईओ, एचडीए पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें पूर्व मेदिनीपुर एडीएम पद का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।

इन जिलों के डीएम बदले गए 

बैच 2010 के आईएएस अधिकारी आर. विमला को प्रबंध निदेशक डब्लूबीएसआईडीसी, एमएसएमई और टी विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह अलीपुरद्वार के जिला पदाधिकारी पद के जिम्मेदारी संभाल रही थी। आईएएस अधिकारी शशांक सेठी को एडिशनल डायरेक्टर जनरल नेताजी सुभाष एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह नॉर्थ 24 परगना में जिला पदाधिकारी पद के जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शुक्रवार को जारी आदेश के तहत नॉर्थ 24 परगना के डीएम पद की जिम्मेदारी सियाद एन सौंप गई है। जबकि अलीपुरद्वार के डीएम पद पर शेवाले अभिजीत तुकाराम को नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों का भी हुआ तबादला 

अर्चना पंढरीनाथ वानखेड़े को नादिया का नया एडीएम बनाया गया है। पहले वह सीईओ, एसजेडीए पद पर कार्यरत थी। साथ ही दार्जिलिंग एडीएम पद अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थी। मिरिक, दार्जिलिंग एसडीओ पद पर कार्यरत तेनजिंग सेंकई ओगेन को स्थानांतरित करके ज्वाइंट सेक्रेटरी, साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के पद पर नियुक्त किया गया है।

21182 21178

 

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।