Israel Iran War: दुनिया की निगाहें उत्तर कोरिया पर, जानिए किम जोंग उन की अगली चाल

दुनिया में सैन्य तनाव के बीच नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग उन चर्चा में हैं। देश में 15 मार्च 2026 को राष्ट्रीय सभा के लिए चुनाव होंगे, जो सत्तारूढ़ पार्टी के हालिया शिखर सम्मेलन के बाद हो रहे हैं। ध्यान इस बात पर है कि क्या किम जोंग उन को देश का राष्ट्रपति बनाया जाएगा।

Mar 16, 2026 - 07:30
Israel Iran War: दुनिया की निगाहें उत्तर कोरिया पर, जानिए किम जोंग उन की अगली चाल

New Delhi: अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया और जंग फुल स्केल पर जारी है। उधर रूस पिछले चार साल से यूक्रेन के साथ युद्ध लड़ रहा है। चीन लगातार ताइवान पर सैन्य दबाव बढ़ा रहा है। ऐसे समय में सोशल मीडिया पर नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लोग मीम्स बना कर सवाल कर रहे हैं कि जब दुनिया में सैन्य तनाव चरम पर हैं, तो किम जोंग क्या कर रहे हैं। इन मीम्स में किम जोंग को उस बच्चे की तरह दिखाया गया है। जिसके पास दुनिया भर के हथियार हैं लेकिन कोई खेलने वाला नहीं है।

नॉर्थ कोरिया में चुनाव

नॉर्थ कोरिया इस महीने अपनी राष्ट्रीय सभा के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव करेगा। सरकारी मीडिया ने 4 मार्च 2026 को इसकी जानकारी दी। यह चुनाव सत्तारूढ़ पार्टी की हाल ही में हुई बड़ी बैठक के बाद हो रहा है। चुनाव में यह देखा जाएगा कि क्या किम जोंग उन को राष्ट्रपति बनाया जाएगा। यह देश का सबसे ऊंचा सरकारी पद है। यह पहले देश के संस्थापक और किम के दिवंगत दादा किम इल सुंग के लिए रिजर्व था।

जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान… बोले- इजरायली हमलों में ढेर हुए ईरान के टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिक, पढ़ें पूरी खबर

प्योंगयांग की आधिकारिक समाचार एजेंसी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) के अनुसार प्रतिनिधियों का चुनाव 15 मार्च 2026 को होगा। चुने गए प्रतिनिधि सुप्रीम पीपल्स असेंबली (SPA) के लिए होंगे। जिसे अक्सर केवल औपचारिक मंजूरी देने वाली संसद माना जाता है। यह चुनाव वर्कर्स पार्टी के हर पांच साल में होने वाले शिखर सम्मेलन के बाद हो रहा है। जिसमें कूटनीति, युद्ध की योजना और अन्य नीतियों की दिशा तय की जाती है।

किम जोंग उन का दक्षिण कोरिया और अमेरिका के प्रति रुख

किम जोंग उन कई बार कह चुके हैं कि दक्षिण कोरिया को एक दुश्मन और अलग देश के रूप में परिभाषित किया जाएगा। यह विचार अब संविधान में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने सियोल की हाल की शांति कोशिशों को ‘भद्दा और धोखेबाज नाटक तथा बहुत खराब काम’ बताया।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में चीन की संभावित यात्रा के दौरान किम जोंग उन से मुलाकात करने की कोशिश कर सकते हैं। 25 फरवरी को पार्टी के शिखर सम्मेलन के बाद किम ने कहा कि उनका देश अमेरिका के साथ ‘मिलजुल कर रह सकता है’ अगर अमेरिका नॉर्थ कोरिया की परमाणु शक्ति की स्थिति को स्वीकार कर ले।

अमेरिका का रुख

अमेरिका कई दशकों से नॉर्थ कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए शिखर बैठकों, प्रतिबंधों और कूटनीतिक दबाव का प्रयोग किया गया लेकिन अब तक इसका बहुत कम असर हुआ है।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।