मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के विभागों में फेरबदल और तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में भारती जाटव ओगरे, मनीषा सेंतिया, शुचिस्मिता सक्सेना और विवेक कुमार के नाम शामिल हैं। 19 अगस्त 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेशों के

Aug 20, 2026 - 08:30
मध्य प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों के विभागों में फेरबदल और तबादला किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में भारती जाटव ओगरे, मनीषा सेंतिया, शुचिस्मिता सक्सेना और विवेक कुमार के नाम शामिल हैं।

19 अगस्त 2026 को सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेशों के तहत मुख्य रूप से उच्च शिक्षा, पर्यटन, गृह और ऊर्जा विभागों में अधिकारियों को नई पदस्थापना की गई है। यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा जारी किया गया है।

तबादला सूची और नई जिम्मेदारियां:

  • भारती जाटव (भारती जाटव ओगरे): 2012 बैच की आईएएस भारती जाटव को खनिज संसाधन विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
  • मनीषा सेंतिया: 2013 बैच की आईएएस मनीष सेतिया को गृह विभाग से पर्यटन विभाग में अपर सचिव के पद का दायित्व सौंपा गया है
  • शुचिस्मिता सक्सेना: 2016 बैच की अधिकारी शुचिस्मिता सक्सेना को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से गृह विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • विवेक कुमार: 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।