MP Public Transport: इंदौर में सितंबर में होगा यात्री परिवहन विजन समिट-2026, भविष्य की परिवहन व्यवस्था पर बनेगा रोडमैप
मध्यप्रदेश के इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 11 और 12 सितंबर 2026 को ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित, हरित और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय समिट का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसमें देशभर के नीति-निर्माता, परिवहन विशेषज्ञ,
मध्यप्रदेश के इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में 11 और 12 सितंबर 2026 को ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित, हरित और डिजिटल बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय समिट का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे।
इसमें देशभर के नीति-निर्माता, परिवहन विशेषज्ञ, उद्योग जगत और निवेशक आएंगे जो भविष्य की मोबिलिटी का रोडमैप तैयार करेंगे। समिट में मुख्यमंत्री मोहन यादव ‘मध्य प्रदेश मोबिलिटी विजन-2030’ पेश करने के साथ नई परिवहन नीति और ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना’ का विजन भी साझा करेंगे।
समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित रूट प्लानिंग, डिजिटल टिकटिंग, ऑटोमेटेड किराया संग्रह प्रणाली, इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) और इलेक्ट्रिक बसों (ई-मोबिलिटी) को बढ़ावा देने पर मंथन होगा। सुगम परिवहन सेवा योजना’ के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के माध्यम से बस संचालन बढ़ाने और निजी निवेश आकर्षित करने पर विशेष चर्चा होगी।
इससे पीपीपी मॉडल को गति, हरित परिवहन में निवेश और रोजगार के नए अवसरों का रास्ता खुलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की योजनाओं एवं निजी क्षेत्र की भागीदारी से रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों का भी सृजन हो सकता है।
दो दिवसीय रूपरेखा
- पहला दिन (11 सितंबर): उद्घाटन सत्र, तकनीकी सत्र, उद्योग प्रदर्शनी, पैनल चर्चा, नेटवर्किंग सेशन और स्मारिका का विमोचन।
- दूसरा दिन (12 सितंबर): प्रतिनिधियों को उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन और सांस्कृतिक भ्रमण कराया जाएगा।