पदोन्नति में CPCT नहीं बनेगी बाधा, सीएम मोहन यादव ने दिए निर्देश
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहम निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि CPCT परीक्षा के कारण किसी पात्र कर्मचारी की पदोन्नति नहीं रुकनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए CPCT
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहम निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि CPCT परीक्षा के कारण किसी पात्र कर्मचारी की पदोन्नति नहीं रुकनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति के लिए CPCT परीक्षा पास करने की अनिवार्यता पर जल्द सकारात्मक फैसला लिया जाए। सरकार का प्रयास है कि सभी पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल सके।
CPCT के कारण न रुके पदोन्नति
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कहा कि CPCT परीक्षा की वजह से कोई भी पात्र तृतीय या चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदोन्नति से वंचित नहीं होना चाहिए। साथ ही CPCT पास नहीं होने के कारण किसी कर्मचारी को पदोन्नत पद से वापस पुराने पद पर भी नहीं भेजा जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अब संबंधित विभाग को CPCT की अनिवार्यता के मुद्दे पर जल्द निर्णय लेना होगा। इससे उन कर्मचारियों को राहत मिल सकती है, जिनकी पदोन्नति CPCT की शर्त के कारण प्रभावित हो रही है।