मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: 8 मई तक आंधी-बारिश का दौर, आज 39 जिलों में अलर्ट, 6 शहरों में 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के असर से मध्य प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। फिलहाल 8 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम केंद्र भोपाल ने मंगलवार को 39 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार

May 5, 2026 - 15:13
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: 8 मई तक आंधी-बारिश का दौर, आज 39 जिलों में अलर्ट, 6 शहरों में 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के असर से मध्य प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। फिलहाल 8 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम केंद्र भोपाल ने मंगलवार को 39 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

आने वाले तीन दिनों में तापमान में भी 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। बीते दिन रीवा और आगर-मालवा में ओलावृष्टि हुई। सागर, गुना, अशोकनगर और मैहर समेत 15 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और कहीं-कहीं ओले गिरे।

सोमवार (4 मई 2026 ) को रायसेन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार (3 मई 2026 ) को रायसेन में 44.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं खरगोन, खंडवा, मंडला, नरसिंहपुर, बैतूल, रतलाम, छिंदवाड़ा और शाजापुर में 40 से 42 डिग्री के आसपास रहा। बड़े शहरों की बातें करें तो ग्वालियर 34.8 डिग्री, इंदौर 38.2, उज्जैन 39, जबलपुर 40 और भोपाल में 40.4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

मंगलवार को इन जिलों में अलर्ट

  • येलो अलर्ट: भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी,नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश, झंझावत, वज्रपात और हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा की संभावना है।
  • ऑरेंज अलर्ट: जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी में हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार रहेगी।
  • इंदौर-उज्जैन संभाग के इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम और हरदा में गर्मी का असर बना रह सकता है।

MP WEATHER FORECAST REPORT

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।