देशभर में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा: उमंग सिंघार ने बीजेपी को घेरा, कहा “सरकार को चुनाव के बाद ही क्यों दिखा आर्थिक संकट”
तेल कंपनियों ने देशभर में आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बढ़ोत्तरी के बाद भोपाल में पेट्रोल का नया भाव 109.71 प्रति लीटर और इंदौर में 09.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई
तेल कंपनियों ने देशभर में आज से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बढ़ोत्तरी के बाद भोपाल में पेट्रोल का नया भाव 109.71 प्रति लीटर और इंदौर में 09.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
ईंधन कीमतों में इस बढ़ोतरी को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में 3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने का सीधा असर हर घर की रसोई और आम आदमी की जेब पर पड़ेगा।
पेट्रोल डीज़ल महंगा
देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों की ओर से नई दरें शुक्रवार से लागू कर दी गई हैं। कीमत बढ़ने को लेकर तेल कंपनियों का कहना है कि पिछले कई महीनों से उन्हें हर महीने लगभग 30,000 करोड़ का घाटा हो रहा था। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और अन्य कारकों के कारण अब यह बोझ उपभोक्ताओं पर डाला गया है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर परिवहन लागत पर पड़ेगा, जिससे सब्जी, दूध, अनाज समेत रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा
इस फैसले का असर मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में दिखाई दे रहा है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में समान बढ़ोतरी हुई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी ने एक बार फिर आम जनता की कमर तोड़ दी है। डीजल महंगा होने का सीधा असर हर घर की रसोई और आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने सवाल यह है कि हर बार बोझ सिर्फ जनता पर ही क्यों डाला जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि “चुनाव के बाद ही प्रधानमंत्री जी को आर्थिक संकट क्यों नजर आया ? क्या चुनाव तक जनता को राहत का दिखावा और चुनाव खत्म होते ही महंगाई का हमला, यही सरकार की नीति है?” उन्होंने कहा कि महंगाई से पहले ही परेशान देश की जनता पर यह नया आर्थिक बोझ बहुत भारी पड़ेगा।