पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के बिना DTC बसों में मुफ्त सफर नहीं कर पाएंगी महिलाएं? जानें दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के नियम

दिल्ली की डीटीसी बसों में महिलाओं को सुविधा देने के उद्देश्य से पिंक कार्ड शुरू किया गया है। जिन महिलाओं के पास यह कार्ड है वह बसों में मुफ्त में सफर कर सकते हैं। फिलहाल यह कार्ड बनवाने का काम चल रहा है। स्मार्ट कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन इसी

Mar 17, 2026 - 09:30
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के बिना DTC बसों में मुफ्त सफर नहीं कर पाएंगी महिलाएं? जानें दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के नियम

दिल्ली की डीटीसी बसों में महिलाओं को सुविधा देने के उद्देश्य से पिंक कार्ड शुरू किया गया है। जिन महिलाओं के पास यह कार्ड है वह बसों में मुफ्त में सफर कर सकते हैं। फिलहाल यह कार्ड बनवाने का काम चल रहा है। स्मार्ट कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लेकिन इसी बीच महिलाओं के मन में यह सवाल है कि जिनके पास ये कार्ड नहीं है क्या उन्हें फ्री में ट्रैवल करने का मौका नहीं मिलेगा।

पिंक कार्ड बनवाने के लिए केंटो पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है और यात्रियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। अगर आप भी डीटीसी बस में सफर करने वाली महिला हैं और आपका पिंक कार्ड नहीं बना है तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि आप बसों में फ्री में ट्रेवल कर पाएंगे या नहीं और इसके लिए क्या नियम बनाए गए हैं।

जारी रहेगा पिंक पेपर टिकट

दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की जानकारी के मुताबिक का जिन महिलाओं के पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड अभी नहीं बन पाए हैं, वह भी बस में मुफ्त सफर कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें कंडक्टर से पिंक पेपर टिकट लेना होगा। विभाग की ओर से यह साफ तौर पर कहा गया है कि केवल स्मार्ट कार्ड से यात्रा का कोई भी नियम लागू नहीं किया गया है। जब तक ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कार्ड नहीं मिल जाते तब तक पेपर टिकट सिस्टम चालू रहेगा।

महिलाओं से अपील

विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की है की पिंक कार्ड बनवाने के लिए बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। केंद्रों पर भीड़ लगाने से कुछ नहीं होगा कार्ड वितरण की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से चल रही है और सभी पात्र महिलाओं को धीरे-धीरे कार्ड मिल जाएगा। बता दें यहां पर 50 केंद्र बनाए गए हैं, जहां महिलाएं पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवा सकती हैं।

क्या है पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना

दिल्ली सरकार की तरफ से 2 मार्च को पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना शुरू की गई है। इसके जरिए महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त में यात्रा करने की सुविधा मिल सकेगी। कार्ड का उद्देश्य वन मिशन वन कार्ड व्यवस्था को बढ़ावा देना है ताकि एक ही कार्ड से परिवहन का पेमेंट किया जा सके। इस व्यवस्था का लाभ दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को मिलेगा। महिला दिल्ली के निवासी हो या नहीं बसों में मुफ्त सफर कर सकती थी। लेकिन अब कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन किया जाता है।