कोलकाता में गरजे PM Modi, बोले- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, अब खत्म अहोगा जंगलराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता पहुंचे, एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा, मोदी ने अपने पूरे भाषण में ममता सरकार को निर्मम सरकार कहा, उन्होंने कहा भाजपा आयेगी तो यहाँ का जंगलराज ख़त्म हो जायेगा उन्होंने कहा आपका ये उत्साह, जोश बता रहा

Mar 15, 2026 - 11:45
कोलकाता में गरजे PM Modi, बोले- गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है TMC सरकार, अब खत्म अहोगा जंगलराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता पहुंचे, एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पर जमकर निशाना साधा, मोदी ने अपने पूरे भाषण में ममता सरकार को निर्मम सरकार कहा, उन्होंने कहा भाजपा आयेगी तो यहाँ का जंगलराज ख़त्म हो जायेगा उन्होंने कहा आपका ये उत्साह, जोश बता रहा है कि बंगाल क्या सोच रहा है, बंगाल के मन में क्या चल रहा है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास साक्षी है कि जब-जब बंगाल देश को दिशा देता है, ये ब्रिगेड मैदान बंगाल की आवाज बनता है। इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज हिंदुस्तान में क्रांति बन गई थी। उसका नतीजा ये हुआ कि अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का खात्मा हुआ। आज एक बार फिर ब्रिगेड ग्राउंड से नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है।

पीएम ने कहा बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है। अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा, अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा। इसलिए बंगाल के हर कोने से आवाज उठ रही है – चाई बीजेपी सरकार, अबकी बार। उन्होंने कहा कल TMC ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी है। असली चोर कौन है, ये बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है। अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है।

पीएम मोदी ने ममता सरकार को कहा निर्मम सरकार 

उन्होंने कहा आज भी इस सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए। आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर फड़वा दिए। लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो, आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो। मोदी ने कहा बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। वो दिन दूर नहीं, जब बंगाल में फिर से कानून का राज होगा। जो कानून तोड़ेगा, जो अत्याचार करेगा, TMC के किसी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा, चुन-चुनकर हिसाब लिया जाएगा।

परिवर्तन की इस आंधी अब ये सरकार रोक नहीं पायेगी 

प्रधानमंत्री ने कहा यहां की निर्मम सरकार चाहे अब जितना जोर लगा ले, परिवर्तन की इस आंधी को वो अब रोक नहीं पाएगी। भाजपा और NDA के साथ महिषासुरमर्दिनी का आशीर्वाद है। मोदी ने कहा एक समय बंगाल पूरे भारत को गति देता था, बंगाल व्यापार और उद्योगों में सबसे आगे था। लेकिन आज यहां का युवा न डिग्री ले पा रहा है और न ही उसे रोजगार मिल पा रहा है। आपके बेटे-बेटियों को काम की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है। पहले कांग्रेस, फिर कम्युनिस्ट और अब TMC ये लोग एक के बाद एक आते रहे अपनी जेबें भरते रहे और बंगाल में विकास के काम ठप्प पड़े रहे।

TMC सरकार का एक ही एजेंडा, खुद काम करेंगे, न करने देंगे

प्रधानमंत्री ने कहा TMC सरकार का एक ही एजेंडा है। ये TMC वाले न खुद काम करेंगे, न करने देंगे। जब तक इनको अपना कटमनी नहीं मिल जाता, ये किसी भी योजना को गांव, गरीब तक नहीं पहुंचने देते। इसलिए TMC सरकार केंद्र की योजनाओं को रोककर रखती है। आज बंगाल के किसान की हालत भी किसी से छिपी नहीं है। किसानों से झूठे वायदे और सरकारी खरीद में घोटाला ही TMC की पहचान बन गया है। TMC के कट, कमीशन और करप्शन के कारण, राजनीति के लिए किसानों की जिंदगी से, गरीबों और मध्यम वर्ग की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।

पीएम ने बताया TMC सरकार जाएगी तो क्या होगा 

पीएम ने कहा  TMC जाएगी, गरीबों का पक्का घर बनना शुरू हो जाएगा। TMC जाएगी, तो हर घर साफ जल पहुंचेगा। TMC जाएगी, तो हर गरीब को मुफ्त इलाज मिलेगा। TMC जाएगी, तो कारीगरों को नए अवसर मिलेंगे। TMC जाएगी, तभी बंगाल में सुशासन आएगा। आप लोग बड़ी आशा के साथ लेफ्ट को हटाकर TMC को लेकर आए। लेकिन TMC ने लेफ्ट के गुंडों और माफियाओं को ही अपनी पार्टी में भर्ती कर लिया। आज बंगाल में अपराधियों को खुली छूट है। आए दिन बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध होते हैं। बंगाल का कोई इलाका ऐसी घटनाओं से अछूता नहीं है।

गबाजी और कटमनी, ये TMC की कमाई का जरिया

बड़ा हमला करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा TMC सरकार गुंडों और अपराधियों की बैसाखी पर चलती है। रंगबाजी और कटमनी, ये TMC की कमाई का जरिया है। ये लोग जानते हैं कि जिस दिन बंगाल के लोग खुलकर सामने आ गए,  TMC की विदाई पक्की है। उन्होंने कहा  भाजपा की सरकार में महिलाएं सुरक्षित होंगी और अपराधी जेल में होंगे। ये मोदी की गारंटी है। ये TMC मां, माटी, मानुष के नारे पर सत्ता में आई थी। आज वही मां रो रही है, माटी को लूटा जा रहा है और बंगाली मानुष बंगाल छोड़ने पर मजबूर हो रहा है।

घुसपैठियों पर पीएम मोदी का बड़ा हमला 

घुसपैठियों की वजह से आज बंगाल की रोटी, बेटी और माटी पर सबसे बड़ा खतरा आ गया है। ये लोग बंगाल के लोगों का रोजगार छीन रहे हैं और हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। और बंगाल के लोगों की जमीनों पर इन घुसपैठियों को कब्जा दिलवाया जा रहा है। बीते दशकों में बंगाल के ज़्यादातर इलाकों की डेमोग्राफी बदल गई है। बंगाली हिंदुओं को जानबूझकर अल्पसंख्यक बनाया जा रहा है।ये लोग SIR का भी विरोध करते हैं। ताकि घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से न हट पाएं, वोटर लिस्ट शुद्ध न हो पाए। ये तो ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनके भी नाम निकालने के लिए तैयार नहीं हैं।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।