जेल में बंद TMC नेता जहांगीर खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने पत्नी सरीना बीबी को भी किया गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सरीना बीबी ने पुलिस हिरासत से अपने पति को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया था। इस दौरान उसने थाने में जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों

Jun 20, 2026 - 12:30
जेल में बंद TMC नेता जहांगीर खान की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने पत्नी सरीना बीबी को भी किया गिरफ्तार, लगे गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जेल में बंद टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि सरीना बीबी ने पुलिस हिरासत से अपने पति को जबरन छुड़ाने का प्रयास किया था। इस दौरान उसने थाने में जमकर हंगामा किया और पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सरीना बीबी एक कार बुक कर फरार होने की कोशिश कर रही थी, लेकिन समय रहते उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ कई गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अब तक कुल 27 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सरीना ​की गिरफ्तारी के बाद फालता और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। किसी भी नई अशांति को फैलने से रोकने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।

कैसे हुई सरीना बीबी की गिरफ्तारी?

बता दें कि फालता में तनाव फैलाने और भीड़ जुटाने के इस मामले में पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज की थी और मुख्य आरोपी जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी की लगातार तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को उसकी सटीक लोकेशन का पता चला, जिसके बाद एक विशेष टीम ने दक्षिण 24 परगना से उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, सरीना बीबी पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है, आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

जेल में बंद है जहांगीर खान

टीएमसी नेता जहांगीर खान पहले से ही जेल में बंद है और उस पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। उसके खिलाफ स्थानीय व्यवसायी के घर पर हमला, लूटपाट, मारपीट और जबरन वसूली जैसी आपराधिक गतिविधियों के आरोप हैं। इसके अलावा, आवास योजना समेत कई सरकारी योजनाओं के फंड के कथित दुरुपयोग के मामलों की भी जांच चल रही है। इन आरोपों के आधार पर राज्य पुलिस की STF ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान जहांगीर खान को उत्तर बंगाल में भारत-नेपाल सीमा से सटे एक इलाके से गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, उसके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों की जांच जारी है।