रील देखने से रोका, मोबाइल छीन लिया तो दोस्त ने डंडा मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में हत्या का एक अजीब मामला सामने आया है, घटना का कारण मोबाइल पर रील देखने से रोकना सामने आया है, आरोपी और मृतक आपस में अच्छे दोस्त थे लेकिन थोड़ी सी गुस्सा ने एक को दुनिया से उठा दिया और दूसरे को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया मामला ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र

Mar 16, 2026 - 15:30
रील देखने से रोका, मोबाइल छीन लिया तो दोस्त ने डंडा मारकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में हत्या का एक अजीब मामला सामने आया है, घटना का कारण मोबाइल पर रील देखने से रोकना सामने आया है, आरोपी और मृतक आपस में अच्छे दोस्त थे लेकिन थोड़ी सी गुस्सा ने एक को दुनिया से उठा दिया और दूसरे को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया

मामला ग्वालियर के मोहना थाना क्षेत्र का है, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुरैना के रहने वाले ऋषिकेश सिकरवार और दीपक शाक्य आपस में दोस्त थे, दोनों को मोहना में एक ढाबे प् र्काम मिला था दोनों रविवार को ही मुरैना से ग्वालियर आये थे, दोनों ने काम खत्म होने के बाद खाना खाया और बैठ गए।

मोबाइल पर रील देखने से रोकने पर ले ली जान 

दोनों दोस्त मोहना बायपास पर बैठे थे, बातें कर रहे थे इसी दौरान दीपक अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम की रील देखने लगा, ऋषिकेष ने उसे रील देखने से मना किया और बात करने के लिए कहा लेकिन दीपक नहीं माना तो ऋषिकेश ने उसका मोबाइल छीन लिया और अपनी जेब में रख लिया। इसी बात पर दीपक को गुस्सा आ गया और दोनों में झगडा होने लगा।

लगातार वार से लहूलुहान दोस्त ने दम तोड़ दिया 

झगडा इतना बढ़ गया कि गुस्से में लाल दीपक ने सड़क पर पडा एक डंडा उठाया और ऋषिकेष पर हमला कर दिया। दीपक ऋषिकेश पर लगातार डंडे से वार करता रहा जिससे ऋषिकेष गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दीपक में इतना गुस्सा था कि वो नहीं माना और ऋषिकेष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया 

घटना की सूचना मिलते ही मोहना थाना प्रभारी रशीद खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरार आरोपी दीपक की घेराबंदी कर देर रात में उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। बहरहाल इस घटना के बाद से सवाल उठ रहे हैं कि  मोबाइल पर रील बनाने और उसे देखने की गिरफ्त में आ रहे लोग किस कदर अपनी संयम खोते जा रहे हैं कि उन्हें किसी की जान लेने में भी समय नहीं लगता , इस पर अंकुश लगना जरूरी है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।