NEET UG से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध को चुनौती, दिल्ली HC ने केंद्र को नोटिस भेजा, 18 जून को सुनवाई
केंद्र सरकार ने नीट यूजी परीक्षा (NEET UG 2026) से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध (Telegram Temporary Ban) लगाने का फैसला लिया है। इस फैसले को कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। बुधवार को टेलीग्राम द्वारा दायर याचिका पर बुधवार को कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कंपनी ने प्रतिबंध पर अंतरिम रोक
केंद्र सरकार ने नीट यूजी परीक्षा (NEET UG 2026) से पहले टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध (Telegram Temporary Ban) लगाने का फैसला लिया है। इस फैसले को कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। बुधवार को टेलीग्राम द्वारा दायर याचिका पर बुधवार को कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। कंपनी ने प्रतिबंध पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की है। अब अदालत ने दोनों पक्षों से जवाब मांगा है।
केंद्र सरकार को भी नोटिस जारी किया है। गुरुवार तक सरकार अपना जवाब दाखिल करेगी। इस मामले को लेकर अगली सुनवाई 18 जून को दोपहर 2:30 बजे होगी। टेलीग्राम का कहना है कि उस पर लगाया गया अस्थायी प्रतिबंध सही नहीं है और इसका असर लाखों उपयोगकर्ताओं पर पड़ेगा।
अदालत ने अंतरिम राहत पर आपत्ति जताई है। कोर्ट ने कहा कि यदि इस स्तर पर अंतरिम राहत दी जाती है, तो इसका मतलब पूरे आदेश पर रोक लगाने जैसा होगा। वहीं केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि “अंतरिम राहत याचिका को शुरुआती चरण में ही स्वीकार करने के समान माना जाएगा”
टेलीग्राम ने क्या कहा?
टेलीग्राम के वकील ने सुनवाई ने दौरान कहा कि सरकार के आदेश में एनटीए की शिकायत का जिक्र है। नियमों के अनुसार शिकायत के आधार पर नियुक्त अधिकारी मामले और सामग्री की जांच करता है। तभी किसी नतीजे पर पहुंचता है और फिर सिफारिश करता है। लेकिन नियुक्त अधिकारी का कहना है कि किसी चैनल या ग्रुप को ब्लॉक करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। वकील ने कहा, “सरकार ने केवल विशिष्ट जानकारी को प्रबंधित करने के बजाय पूरे प्लेटफार्म को ब्लॉक कर दिया। केवल आपत्तिजनक सामग्री को ब्लॉक किया जाना चाहिए न कि पूरे ऐप को” तुषार मेहता ने कहा, “यह फैसला रातों रात नहीं लिया गया है। सरकार के पास कुछ चौकानें वाले तथ्य हैं, जिन्हें कोर्ट के सामने रखा जाएगा।”
22 जून तक टेलीग्राम पर प्रतिबंध
नीट यूजी पुनर्परीक्षा में पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थाई रोक लगाने का फैसला लिया है। इससे संबंधित आदेश इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया गया है। 30 जून तक भारत में पहले से पोस्ट किए गए संदेशों के एडिट फीचर्स को निष्कर्ष क्रिया करने का निर्देश भी दिया गया है। ताकि परीक्षा के बाद फर्जी पेपर लीक के सबूत बनाने में इसका इस्तेमाल न किया जा सके। मंगलवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के डायरेक्टर जनरल ने टेलीग्राम पर चल रहे दो स्कैम रैकेट को लेकर भी छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी थी।