GDP विवाद पर पीयूष गोयल का पलटवार, कहा – ‘सवाल उठाने वाले लोग अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए’, रघुराम राजन के सवालों का दिया जवाब
दिल्ली में ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) की बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने GDP विवाद पर अपनी बात रखी है। दरअसल उन्होंने कहा है कि देश में जो लोग GDP की आलोचना कर रहे हैं वही बेरोजगार हैं और वे लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने […]
दिल्ली में ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) की बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने GDP विवाद पर अपनी बात रखी है। दरअसल उन्होंने कहा है कि देश में जो लोग GDP की आलोचना कर रहे हैं वही बेरोजगार हैं और वे लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन का भी जिक्र किया।
दरअसल यह विवाद तब शुरू हुआ जब सरकार ने सोमवार को अप्रैल-जून तिमाही की GDP ग्रोथ 7.8% होने के आंकड़े जारी किए थे। बता दें कि यह RBI के 7% के अनुमान से ज्यादा रही है और पिछले साल की इसी तिमाही की 6.9% ग्रोथ से भी ऊपर रही है। हालांकि इसके बाद मंगलवार को रघुराम राजन ने इन आंकड़ों पर सवाल उठाए थे।
GDP विवाद में पीयूष गोयल ने क्या कहा?
इस मामले पर पीयूष गोयल ने कहा है कि कुछ लोग आंकड़ों की सही तुलना करना भी नहीं जानते है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि इसमें ऐसे लोग भी शामिल हो सकते हैं जो भारत में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। मंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास अब सिर्फ टीवी पैनल पर जाकर तर्क गढ़ने का काम बचा है। उन्होंने कहा कि सत्य को छिपाया नहीं जा सकता और नकारात्मक सोच रखने वाले लोग खुद को छोटा करते हैं। वहीं पियूष गोयल ने यह भी कहा है कि कुछ लोग भारतीय अर्थव्यवस्था को नकारात्मक रूप में दिखाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि भारत एक भरोसेमंद वैश्विक साझेदार बनकर उभरा है।
जानिए रघुराम राजन ने किन बातों पर उठाए थे सवाल?
जानकारी दे दें कि पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन ने मंगलवार को कहा था कि अगर अर्थव्यवस्था इतनी तेजी से बढ़ रही है तो ज्यादा नौकरियां क्यों नहीं हैं और निवेश क्यों नहीं बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि उद्योगपति निवेश करने से पीछे क्यों हट रहे हैं और भारत में बड़े पैमाने पर FDI क्यों नहीं आ रहा। हालांकि GDP आंकड़ों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी थी। दरअसल पीएम मोदी ने X पर लिखा कि दुनिया भर के संकटों और तेल की बढ़ती कीमतों के बावजूद भारत ने साल की पहली तिमाही में 7.8% की GDP ग्रोथ हासिल की है।