इंदौर में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, चॉकलेट फैक्ट्री से 375 क्विंटल शक्कर की जप्त, स्टॉक सीमा से ज्यादा मिला भंडारण
इंदौर में शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के तहत खाद्य विभाग ने शक्कर के स्टॉक की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने पालदा स्थित एक चॉकलेट निर्माण इकाई का निरीक्षण किया जहां तय सीमा से ज्यादा शक्कर का भंडारण मिला है। वहीं मौके से 375 क्विंटल शक्कर जप्त कर ली गई। विभाग ने बताया […]
इंदौर में शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के तहत खाद्य विभाग ने शक्कर के स्टॉक की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने पालदा स्थित एक चॉकलेट निर्माण इकाई का निरीक्षण किया जहां तय सीमा से ज्यादा शक्कर का भंडारण मिला है। वहीं मौके से 375 क्विंटल शक्कर जप्त कर ली गई। विभाग ने बताया कि इस मामले में दस्तावेजों और स्टॉक की जांच जारी है।
वहीं जांच के दौरान टीम ने पैपे न्यूट्रिशन 360/1 उद्योग नगर, पालदा का निरीक्षण किया। यहां निर्धारित स्टॉक सीमा से अधिक शक्कर मिलने पर कार्रवाई की गई। विभाग अब प्रतिष्ठान के भागीदारों से जुड़े दस्तावेजों और स्टॉक का परीक्षण कर रहा है। प्रकरण में आगे की कार्रवाई भी जारी है।
चॉकलेट फैक्ट्री पर कार्रवाई
दरअसल खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने पालदा स्थित पैपे न्यूट्रिशन का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके पर शक्कर का स्टॉक निर्धारित सीमा से ज्यादा मिला। इसके बाद विभाग ने 375 क्विंटल शक्कर जप्त कर ली। कार्रवाई शक्कर नियंत्रण आदेश-2026 के तहत की गई। निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टॉक से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच शुरू की। विभाग के मुताबिक प्रतिष्ठान के भागीदारों से संबंधित रिकॉर्ड और उपलब्ध स्टॉक का परीक्षण किया जा रहा है। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह कार्रवाई शक्कर के स्टॉक की निगरानी अभियान का हिस्सा रही है। खाद्य विभाग की टीम ने पालदा क्षेत्र में मौजूद दूसरे प्रतिष्ठानों और गोदामों का भी निरीक्षण किया, ताकि तय सीमा के अनुसार शक्कर के भंडारण की स्थिति की जांच की जा सके।
डीलरों के गोदामों में कितना मिला स्टॉक?
वहीं चॉकलेट निर्माण इकाई की जांच के साथ खाद्य विभाग ने पालदा क्षेत्र में शक्कर डीलरों के गोदामों का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान आकाश एंटरप्राइजेज में 2820 क्विंटल, प्रतीक ट्रेडर्स में 2885 क्विंटल, राज ट्रेडर्स में 2378 क्विंटल, अशोक इंटरप्राइजेज में 2600 क्विंटल और सार्थक इंटरप्राइजेज में 2578 क्विंटल शक्कर का स्टॉक मिला। इसके अलावा कशिश इंटरप्राइजेज में 1595 क्विंटल, घनश्याम दास आनंदराम बहरारी ट्रेड्स में 1580 क्विंटल, कृति ट्रेडिंग पालदा में 3813 क्विंटल और स्वस्तिक इंटरप्राइजेज में 1641 क्विंटल शक्कर का स्टॉक दर्ज किया गया। खाद्य विभाग के अनुसार इन सभी डीलरों के यहां मिला शक्कर का स्टॉक भारत सरकार और राज्य सरकार की ओर से तय 4000 क्विंटल की स्टॉक सीमा के भीतर पाया गया। इसलिए इन प्रतिष्ठानों में स्टॉक सीमा से जुड़ा कोई उल्लंघन दर्ज नहीं किया गया।
शकील अंसारी, इंदौर