इंदौर: एविएशन में नौकरी दिलाने का झांसा, तीन लोगों से ऐंठे 11 लाख रुपये, मामले की जांच में जुटी पुलिस

इंदौर: देश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जहां ठग नौकरी का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठ लेते हैं। इसके बाद पीड़ितों को न नौकरी मिलती है और न ही उनकी मेहनत की कमाई वापस होती है। ऐसा ही ताजा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से

Aug 20, 2026 - 21:30
इंदौर: एविएशन में नौकरी दिलाने का झांसा, तीन लोगों से ऐंठे 11 लाख रुपये, मामले की जांच में जुटी पुलिस

इंदौर: देश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जहां ठग नौकरी का झांसा देकर लोगों से मोटी रकम ऐंठ लेते हैं। इसके बाद पीड़ितों को न नौकरी मिलती है और न ही उनकी मेहनत की कमाई वापस होती है। ऐसा ही ताजा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर से सामने आया है। जहां नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से धोखाधड़ी की गई एवं लाखों रुपये ऐंठे गए हैं।

बता दें कि यह पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र का है। यहां एविएशन सेक्टर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक और दो युवतियों से करीब 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत के आधार पर भंवरकुआ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नौकरी के नाम पर तीन लोखों से 11 लाख रुपये लेने का आरोप

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शहर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से करीब 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सौरभ ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमित कुमार सिन्हा ने उसे एविएशन में नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये लिए, जबकि दो युवतियों से भी नौकरी लगवाने के नाम पर 3-3 लाख रुपये लेने का आरोप है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

जानकारी अनसुार, शिकायत के आधार पर भंवरकुआ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपी से जुड़े अन्य तथ्यों और लेन-देन की जानकारी जुटा रही है।