अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा, 3 जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे कपाट

सोमवार की सुबह अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा अर्चना की गई। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा यहां पहुंचे और पूजन पाठ के साथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। हर साल बाबा बर्फानी के धाम के खुलने का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है, जो अब खत्म हो चुका है। उपराज्यपाल ने

Jun 29, 2026 - 14:30
अमरनाथ यात्रा से पहले बाबा बर्फानी की प्रथम पूजा, 3 जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे कपाट

सोमवार की सुबह अमरनाथ की पवित्र गुफा में प्रथम पूजा अर्चना की गई। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा यहां पहुंचे और पूजन पाठ के साथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। हर साल बाबा बर्फानी के धाम के खुलने का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है, जो अब खत्म हो चुका है।

उपराज्यपाल ने यात्रा का शुभारंभ करने के साथ ही बाबा बर्फानी से देशवासियों की सुख समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, कल्याण और शांति की कामना की। उन्होंने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं से आने का अनुरोध किया और कहा कि उन्हें हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। बता दें कि ये यात्रा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के बैनर तले प्रशासन के सहयोग से करवाई जाती है।

खुला बाबा अमरनाथ का धाम

बाबा बर्फानी की यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है। इसके संचालन के जिम्मेदारी श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, सेना, जम्मू कश्मीर प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बल, स्थानीय समुदाय और स्वयं सेवक मिलकर निभाते हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि सभी का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।

इस बार यात्रा को देखते हुए मार्ग पर आधारभूत ढांचा मजबूत किया गया है। वहीं श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए व्यवस्था में व्यापक सुधार भी किए गए हैं। जम्मू कश्मीर के लोगों के सहयोग से प्रशासन इस यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार है।

 

आज की गई प्रथम पूजा

श्राइन बोर्ड द्वारा हर साल ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर पवित्र गुफा में प्रथम पूजन का आयोजन किया जाता है। इस साल 3 जुलाई से यात्रा शुरू होगी और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी। 57 दिन की यह यात्रा अपने पारंपरिक पहलगाम और बालटाल मार्ग से एक साथ संचालित की जाएगी।

 

आज रखी गई पूजा में उपराज्यपाल के साथ श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनदीप कुमार भंडारी, जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, कश्मीर आईजी वीके बिरदी, कश्मीर डिविजनल कमिश्नर अंशुल गर्ग सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।