3 अक्टूबर को भोपाल आएंगे अमित शाह, सीएम मोहन यादव ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
भोपाल: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश दौरे पर आने वाले हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर भोपाल प्रशासन एवं सरकार की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मत्रालय में तैयारियों की समीक्षा की। जानकारी […]
भोपाल: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को मध्यप्रदेश दौरे पर आने वाले हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर भोपाल प्रशासन एवं सरकार की ओर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मत्रालय में तैयारियों की समीक्षा की।
जानकारी के अनुसार, सीएम मोहन यादव ने मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सीएम ने कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को तैयारियों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने के निर्देश दिए।
भेल दशहरा मैदान में अमित शाह करेंगे संबोधित
जानकारी अनुसार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में पशुपालकों और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी सहकारी समितियों के सदस्यों और पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में भोपाल, सीहोर, बैतूल, राजगढ़, हरदा, गुना, अशोकनगर, शाजापुर, विदिशा, रायसेन नर्मदापुरम जिलों के साथ प्रदेश के 35 हजार से अधिक गोपालक और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों की भागीदारी रहेगी।
इस अवसर पर दुग्ध संयंत्र, डेयरी प्रसंस्करण एवं गुणवत्ता जांच लैब सहित विभिन्न परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिसमें उज्जैन में 255 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला डेयरी प्लांट और भोपाल में फर्मेंटेड प्रोडक्ट मिल्क प्लांट भी शामिल हैं। भोपाल पश्चिमी बायपास का भूमिपूजन भी होगा।
गोपालक दीदियों का होगा सम्मान, सौंपे जाएंगे स्वीकृति पत्र
अमित शाह को प्रदेश में कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत सम्पन्न गतिविधियों और बलराम कृषि महोत्सव के अभिनव आयोजन की विस्तृत जानकारी भी दी जाएगी। कार्यक्रम में गृह विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, परिवहन विभाग के कार्यों के प्रेजेंटेशन भी होंगे। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ पशुपालकों को बोनस वितरण, गौशालाओं की सहायता के लिए राशि प्रदान करेंगे। साथ ही गोपालक दीदीयों के सम्मान और उन्हें डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे।
आज मंत्रालय में 3 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की।
सम्मेलन में 35 हजार से अधिक गोपालक एवं दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर दुग्ध संयंत्र, डेयरी प्रसंस्करण एवं गुणवत्ता जांच लैब सहित विभिन्न…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) September 29, 2026