कोटा जंक्शन में 15 दिनों तक रेल संचालन पर असर, भोपाल-जोधपुर, दयोदय एक्सप्रेस एवं बीना-कोटा मेमू होगी प्रभावित
पश्चिम मध्य रेल के कोटा जंक्शन में प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पुनर्विकास कार्य के तहत रेल प्रशासन द्वारा 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय ब्लॉक लिया जा रहा है। इस अवधि में प्लेटफॉर्म नंबर-4 से संचालित होने वाली गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन किया गया है। कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित रहेगा तथा
पश्चिम मध्य रेल के कोटा जंक्शन में प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पुनर्विकास कार्य के तहत रेल प्रशासन द्वारा 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक 15 दिवसीय ब्लॉक लिया जा रहा है। इस अवधि में प्लेटफॉर्म नंबर-4 से संचालित होने वाली गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में परिवर्तन किया गया है। कुछ गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित रहेगा तथा कुछ गाड़ियों का आंशिक संचालन सोगरिया स्टेशन से किया जाएगा। कोटा स्टेशन पर अन्य सभी प्लेटफॉर्म से रेल सेवाओं का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। ब्लॉक अवधि में परिचालनिक व्यवस्थाओं के कारण भोपाल मंडल होकर संचालित कुछ गाड़ियों के आगमन एवं प्रस्थान में अतिरिक्त समय लग सकता है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे स्टेशन पर समय से पूर्व पहुंचें।
प्लेटफॉर्म परिवर्तित रेलगाड़ियाँ
12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस, 11603 कोटा-बीना मेमू ट्रेन का संचालन प्लेटफॉर्म नंबर-3 से किया जाएगा। परिचालनिक आवश्यकता के अनुसार कुछ गाड़ियों के प्लेटफॉर्म में आवश्यकतानुसार परिवर्तन भी किया जा सकता है।
परिवर्तित मार्ग से संचालित रेलगाड़ियाँ
इन गाड़ियों का संचालन कोटा जंक्शन के स्थान पर गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया मार्ग से किया जाएगा। गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक (15 फेरे) सोगरिया (आगमन 02:10 बजे, प्रस्थान 02:20 बजे)–कोटा चंबल केबिन–गुड़ला होकर संचालित होगी तथा कोटा जंक्शन नहीं आएगी। गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक (15 फेरे) गुड़ला–कोटा चंबल केबिन–सोगरिया (आगमन 23:30 बजे, प्रस्थान 23:40 बजे) होकर संचालित होगी तथा कोटा जंक्शन नहीं आएगी।
सोगरिया स्टेशन पर समापन करने वाली गाड़ियाँ
गाड़ी संख्या 61634 बीना–कोटा मेमू 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक (15 फेरे) सोगरिया स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
सोगरिया स्टेशन से प्रारंभ होने वाली गाड़ी
गाड़ी संख्या 61633 कोटा–बीना मेमू 4 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक (15 फेरे) कोटा जंक्शन के स्थान पर सोगरिया स्टेशन से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी के प्लेटफॉर्म, समय एवं परिचालन संबंधी नवीनतम जानकारी एनटीईएस ऐप, स्टेशन के डिस्प्ले बोर्ड अथवा पूछताछ काउंटर से अवश्य प्राप्त करें तथा निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें।