शिक्षक दिवस: सीएम डॉ मोहन यादव ने किया गुरुजनों का सम्मान, TET परीक्षा को लेकर लिया बड़ा निर्णय, ऑफलाइन भी दे सकेंगे परीक्षा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 33 शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों की चिंता को देखते हुए कहा कि आपको […]

Sep 5, 2026 - 14:30
शिक्षक दिवस: सीएम डॉ मोहन यादव ने किया गुरुजनों का सम्मान, TET परीक्षा को लेकर लिया बड़ा निर्णय, ऑफलाइन भी दे सकेंगे परीक्षा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 33 शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर TET परीक्षा को लेकर शिक्षकों की चिंता को देखते हुए कहा कि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है अब ये परीक्षा ऑनलाइन के साथ साथ ऑफ़लाइन भी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा ज्ञान की रोशनी से भविष्य गढ़ने वाले गुरुजनों को नमन करता हूँ, सीएम ने कहा जहां ‘गुरुर’ समाप्त होता है और गुणों की शुरुआत होती है, वहीं गुरु की प्राप्ति होती है। गुरु सही दिशा दिखाने वाले मार्गदर्शक होते हैं।  डॉ मोहन यादव ने कहा मध्यप्रदेश के सरकारी विद्यालयों के शिक्षक अपने समर्पण, परिश्रम और प्रतिबद्धता से विद्यार्थियों के भविष्य को संवार रहे हैं। बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जब सामने आते हैं, तो मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले अधिकांश विद्यार्थी सरकारी विद्यालयों के होते हैं। यह उपलब्धि हमारे शिक्षकों की मेहनत और विद्यार्थियों के प्रति उनके समर्पण का सशक्त प्रमाण है।

शिक्षकों को राहत, अब ऑफलाइन भी होगी TET

डॉ मोहन यादव ने कहा हमारी सरकार शिक्षकों के लिए जो बेहतर हो सकता है, ऐसे सभी जरूरी निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध , इसलिए शिक्षा विभाग के माध्यम से अनेक बदलाव भी सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा हम प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। इसी दिशा में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी शिक्षकों की मेहनत का सम्मान करती है। जब बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सामने आते हैं तो इनकी मेरिट लिस्ट में 50 प्रतिशत से अधिक बच्चे हमारे शासकीय स्कूलों के होते हैं, जो शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिश्रम के कारण वहां तक पहुंच पाते हैं।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने पीएम मोदी और सीएम डॉ मोहन यादव की प्रशंसा 

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज की युवा पीढ़ी जब देश को आगे बढ़ाएगी तो उसमें बड़ा योगदान गुरुजनों का होगा बच्चों के अभिभावकों का होगा जिन्होंने इस काबिल बनाया, डॉ मोहन यादव की तारीफ करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन करते हुए देश में शिक्षा नीति 2020 लागू की गई तो उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए डॉ मोहन यादव में इसे मध्य प्रदेश में डॉ मोहन यादव ने ही लागू किया था उन्होंने कहा कि आज का दिन शिक्षकों के प्रति हमारी कृतज्ञता प्रकट करने का है। राज्य सरकार अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान कर रही है।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।