केरल विधानसभा चुनाव 2026: BJP ने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी, प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम से लड़ेंगे चुनाव
तिरुवनंतपुरम: केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए अपने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े और चर्चित चेहरों को जगह दी गई है।
तिरुवनंतपुरम: केरल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को राज्य की 140 विधानसभा सीटों के लिए अपने 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई बड़े और चर्चित चेहरों को जगह दी गई है।
पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को प्रतिष्ठित नेमोम सीट से मैदान में उतारा है। वहीं, केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन कझाकूटम से अपनी किस्मत आजमाएंगे। वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़कर चर्चा में आईं नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से टिकट दिया गया है।
किसे कहां से मिला टिकट?
बीजेपी द्वारा जारी पहली सूची के अनुसार, मंजेश्वर सीट से एक बार फिर के. सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा कांजीरापल्ली से एडवोकेट जॉर्ज कुरियन, पलक्कड़ से सोभा सुरेंद्रन और चेंगन्नूर से एम.वी. गोपकुमार को टिकट दिया गया है।
अन्य प्रमुख सीटों पर उम्मीदवारों की बात करें तो कन्नूर से सी. रघुनाथ, वडकारा से एडवोकेट के. दिलीप और नादापुरम से सी.पी. विपिन चंद्रन चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में अनुभव और युवा चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है।
‘विकास के मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव’
उम्मीदवारों की घोषणा के बाद, केरलम बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने पार्टी की चुनावी रणनीति भी स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि बीजेपी विवादों से दूर रहकर केवल विकास और जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगी।
“वोटिंग की तारीख तक अगले 23 दिनों में हम राज्य के लोगों के सामने अपने मुद्दे रखेंगे। हमारी किसी विवाद में दिलचस्पी नहीं है। हम जनता से जुड़े मुद्दों के साथ आगे बढ़ेंगे।”- राजीव चंद्रशेखर, प्रदेश अध्यक्ष, केरल बीजेपी
चंद्रशेखर ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और माकपा चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के मुद्दे उठा सकती हैं, लेकिन उनकी पार्टी अपने एजेंडे पर अडिग रहेगी।
केरल चुनाव का पूरा कार्यक्रम
केरल की सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव आयोग के अनुसार, वोटों की गिनती 4 मई को होगी। चुनाव के लिए अधिसूचना 16 मार्च को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 23 मार्च है। नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी और उम्मीदवार 26 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
The Central Committee of the BJP has approved the following names for the ensuing elections to the Legislative Assembly of Keralam. pic.twitter.com/8ZySjrCxrw
— BJP (@BJP4India) March 16, 2026