CBSE मार्किंग को लेकर राहुल गांधी ने की छात्रों से मुलाकात, शेयर किया वीडियो, मोदी सरकार पर साधा निशान
सीबीएसई ऑनलाइन मार्किंग में गड़बड़ियों (CBSE OSM Controversy) को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को कई छात्रों से मुलाकात की, जिन्होनें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपियों को लेकर शिकायतें की थी। इसमें वेदान्त श्रीवास्तव भी शामिल
सीबीएसई ऑनलाइन मार्किंग में गड़बड़ियों (CBSE OSM Controversy) को लेकर एक बार फिर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने रविवार को कई छात्रों से मुलाकात की, जिन्होनें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी उत्तरपुस्तिकाओं की कॉपियों को लेकर शिकायतें की थी। इसमें वेदान्त श्रीवास्तव भी शामिल रहें। नेता प्रतिपक्ष ने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनी। साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया।
वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मैं मेरे ‘एंटी-नेशनल सोरोस एजेंट्स’ के साथ एक बातचीत का खुलासा कर रहा हूँ।” आगे उन्होंने छात्रों की तारीफ की और कहा, “ये बहादुर भारतीय युवा हैं।” उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “इन छात्रों ने सरकार से सवाल किए, लेकिन जवाब की बजाय उन्हें बेइज्जती मिली। ये उज्ज्वल भविष्य के हकदार हैं, हम सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें यह मिले।”
सीबीएसई मूल्यांकन में कई शिकायतें
सीबीएसई ओएसएम और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले वेदान्त ने उत्तरपुस्तिकाओं के मिसमैच होने के दावा किया था। लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर “पाकिस्तानी” और “देशद्रोही” होने के आरोप लगाए। हालांकि बोर्ड ने भी कॉपियों में गड़बड़ी को स्वीकार किया था और सही कॉपी भी जारी की थी। अब बोर्ड ने सुरक्षा खामियों को स्वीकार किया है, सुधार कार्य जारी है। अब कई छात्र कॉपियों की परछाई और मुड़े हुए पेज को लेकर सीबीएसई पर “मोबाइल से खींची फोटो” भेजने के आरोप लगाए हैं।
A revealing chat with my fellow “anti-national Soros agents.”
Vedant and his friends are brilliant, brave young Indians who asked CBSE and the Modi government simple questions – but got insults instead of answers.
They deserve a bright and secure future. We will make sure they… pic.twitter.com/5InBxgJv1B
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 31, 2026
शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा, तभी मिलेगा छात्रों को न्याय- कांग्रेस
नीट यूजी और सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन को मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, “एग्जाम वॉरियर बनाने चले थे, लेकिन “डीप स्टेट एजेंट” और “पाकिस्तान” होने की तोहमत लगा दी। 17 साल की सीबीएसई परीक्षार्थी हो या नीट के अभ्यर्थी मोदी सरकार ने देश की युवाओं को अपने भ्रष्टाचार में के जाल में फंसाकर एजुकेशन सिस्टम को खत्म करने की साजिश रची है।” इसके अलावा उन्होंने कई शिक्षण संस्थान जैसे कि यूजीसी, जेएनयू और केंद्रीय विद्यालयों को बर्बाद करने, एनसीईआरटी के किताबों में इतिहास गायब करने, सरकारी स्कूलों को बंद करने और शिक्षा का बजट घटाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाएं हैं। साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग भी की है।
Exam Warrior बनाने चले थे… “Deep State Agent” और “Pakistani” होने की तोहमत लगा दी।
17 साल के CBSE परीक्षार्थी हों या NEET के अभ्यर्थी, मोदी सरकार ने देश के युवाओं को अपने भ्रष्टाचार के जाल में फँसाकर, इस देश के Education System को ख़त्म करने की साज़िश रची है।
कभी IITs, IIMs,… pic.twitter.com/QuIgBpafit
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 31, 2026
सीबीएसई ओएसएम में डेटा लीक पर कांग्रेस का बयान
सीबीएसई कक्षा 12वीं उत्तर पुस्तिकाओं में डेटा लीक के आरोप भी कांग्रेस ने लगाए हैं। उन्होंने कहा, “20 लाख छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक डोमेन पर उपलब्ध थी। यह बड़े पैमाने पर हुआ डेटा लीक है। जिसने छात्रों की प्राइवेसी को खतरे में डाल दिया। COEMPT की अक्षमता और असंवेदनशीलता का भी खुलासा हो गया है। इसके अलावा उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं में कागज के मुड़ने के निशान और परछाई जैसे निशान का मुद्दा भी उठाया।
आज मंत्री प्रधान के मंत्रालय ऑफ स्कैंडल्स से जुड़े घटनाक्रम में यह सामने आया है कि CBSE कक्षा 12 के 20 लाख छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध थीं।
यह बेहद बड़े पैमाने पर हुआ डेटा लीक है, जिसने 20 लाख छात्रों की प्राइवेसी को खतरे में डाल दिया है। COEMPT की… https://t.co/pCArYx4ipF
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 31, 2026
V