बंगाल की जीत से दिल्ली तक, भारत मंडपम में CM शुभेंदु अधिकारी ने परोसी ‘झालमुड़ी’, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने चखा स्वाद, देखें वीडियो

झालमुड़ी, जिसे भारत के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नाम से जाना जाता है। लेकिन झालमुड़ी, बंगाल की राजनीति में तब लोकप्रिय हुई जब विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दुकान पर इसको खाया था। तब उनका झालमुड़ी खाते हुए वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। कहते हैं कि पीएम मोदी ने झालमुड़ी

Jun 10, 2026 - 19:30
बंगाल की जीत से दिल्ली तक, भारत मंडपम में CM शुभेंदु अधिकारी ने परोसी ‘झालमुड़ी’, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने चखा स्वाद, देखें वीडियो

झालमुड़ी, जिसे भारत के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नाम से जाना जाता है। लेकिन झालमुड़ी, बंगाल की राजनीति में तब लोकप्रिय हुई जब विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दुकान पर इसको खाया था। तब उनका झालमुड़ी खाते हुए वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। कहते हैं कि पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाकर बंगाल में भाजपा की सरकार बना डाली और तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर दिया। जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनी तब कई राज्यों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी बांटकर जीत का जश्न बनाया था।

आज जब केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे हो गए हैं तब भी झालमुड़ी का जलवा बरकरार दिखाई दे रहा है। यह बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में एनडीए गठबंधन की बैठक हुई जहां पर भी नेताओं ने झालमुड़ी का स्वाद चखा।

बता दें कि बंगाल में जिस झालमुड़ी ने भाजपा की जीत में सहभागिता निभाई थी। मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद अपने हाथ से पीएम मोदी को झालमुड़ी दी और पीएम मोदी ने उपस्थित सभी नेताओं ने साथ झालमुड़ी बांटी। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनके नाम लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिन्होंने लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया था।

इस उपलब्धि के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया और उन्हें स्मृति-चिह्न तथा उपहार भेंट कर बधाई दी। नेताओं ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण क्षण बताया।