सीएम डॉ मोहन यादव ने दी शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनायें…कहा- पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ

शुभेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के नए और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई केंद्रीय मंत्रियों भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह परेड ब्रिगेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया,

May 9, 2026 - 16:30
सीएम डॉ मोहन यादव ने दी शुभेंदु अधिकारी को शुभकामनायें…कहा- पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ

शुभेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के नए और भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई केंद्रीय मंत्रियों भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह परेड ब्रिगेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इसमें शामिल हुए।

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा मैं शुभेंदु अधिकारी और मंत्रिमंडल के सदस्यों को हार्दिक बधाई देता हूँ , उन्होंने कहा भाजपा सरकार के शपथ लेने के साथ ही आज से पश्चिम बंगाल में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, निवेश, सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को भी इस ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए हृदय से शुभकामनाएं।

कांग्रेस, कम्युनिस्ट, टीएमसी की सरकार ने बंगाल को पीछे धकेला 

मुख्यमंत्री ने कहा आज देश तरक्की कर रहा है लेकिन कांग्रेस, कम्युनिस्ट और टीएमसी की सरकारों ने बंगाल को बहुत पीछे कर दिया लेकिन अब यहाँ भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार बन गई है अब पश्चिम बंगाल भी अन्य राज्यों की तरह ही रफ़्तार में दौड़ेगा और युवा, महिला, किसान, व्यापारी सबके सपने पूरे होंगे। अब बंगाल पुरानी राजनीति को पीछे छोड़कर विकास की राह पर आगे बढ़ेगा।

मंत्रिमंडल के सदस्यों को दी बधाई 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शपथ लेने वाले मंत्रियों को भी शुभकामनायें दी, उन्होंने लिखा- “पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर दिलीप घोष, श्रीमती अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू एवं निसिथ प्रमाणिक  को हार्दिक बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी बंगाल की विकास यात्रा को नई शक्ति प्रदान करेंगे। उज्ज्वल कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएँ।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।