मध्य प्रदेश में साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी, समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री यादव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश
मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की समय-सीमा 10 अगस्त को खत्म हो चुकी है, हालांंकि खरीदी की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गई है। इसी बीच सोमवार, 10 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी कार्य की समीक्षा कर
मध्य प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए स्लॉट बुकिंग की समय-सीमा 10 अगस्त को खत्म हो चुकी है, हालांंकि खरीदी की अंतिम तिथि 20 अगस्त तय की गई है। इसी बीच सोमवार, 10 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में मूंग की खरीदी कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मूंग खरीदी कार्य में कोई अनियमितता नहीं होना चाहिए। खरीदी के जुड़े कार्यों में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाए। खरीदी कार्य में दोषी सिद्ध व्यक्तियों को ब्लेक लिस्टेड करते हुए सख्त कार्यवाही की जाए। अब तक 2.35 लाख किसानों से 3.46 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी हो चुकी है। मूंग की खरीदी में गुणवत्ता का ध्यान रखें और शिकायत मिलने पर तुरंत एक्शन लें।
मंत्रालय में आयोजित बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में करीब साढ़े तीन लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी की जा चुकी है। भारत सरकार से 4 लाख 54 लाख टन मूंग खरीदी का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके मुकाबले प्रदेश में खरीदी कार्य प्रगति पर है। प्रदेश के तीन लाख 47 हजार किसानों द्वारा पंजीयन करवाया गया था। इनमें से 3.42 लाख किसानों का सत्यापन सम्पन्न हुआ। बैठक से कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना भी वर्चुअली जुड़े। मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।
बता दें कि उपार्जन प्राइस सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत मूंग उपार्जन के लिए स्लाट बुक करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त थी। मूंग व उडद उत्पार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। इसके तहत किसान को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, रजिस्टर में पूरा ब्यौरा दर्ज करना होगा। इस बार उपार्जन नीति में आंशिक संशोधन करते हुए मूंग का उपार्जन किसानों के उत्पादन का 60 प्रतिशत किए जाने का प्रावधान किया गया है। मूंग का समर्थन मूल्य 8,768 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। एमएसपी के अलावा उड़द के उपार्जन पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
- मूंग खरीदी कार्य में कोई अनियमितता नहीं हो, यह सुनिश्चित करें
- खरीदी के जुड़े कार्यों में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाए
- खरीदी कार्य में दोषी सिद्ध व्यक्तियों को ब्लेक लिस्टेड करते हुए सख्त कार्यवाही की जाए