दतिया उप चुनाव परिणाम पर बोले सीएम डॉ मोहन यादव, जनता का फैसला शिरोधार्य, आने वाले चुनाव में ज्यादा ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे

मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उप चुनाव में कांग्रेस अपनी सीट बचाने में कामयाब रही, कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष टीवी को 6029 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया, इस हार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा जनता का फैसला हम शिरोधार्य करते हैं, अगले चुनाव में

Aug 3, 2026 - 21:30
दतिया उप चुनाव परिणाम पर बोले सीएम डॉ मोहन यादव, जनता का फैसला शिरोधार्य, आने वाले चुनाव में ज्यादा ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे

मध्य प्रदेश के दतिया में हुए उप चुनाव में कांग्रेस अपनी सीट बचाने में कामयाब रही, कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा उम्मीदवार आशुतोष टीवी को 6029 वोटों से हराकर चुनाव जीत लिया, इस हार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा जनता का फैसला हम शिरोधार्य करते हैं, अगले चुनाव में और ज्यादा ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे।

दतिया उप चुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी, भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के मंत्री , केंद्रीय मंत्री तक आशुतोष तिवारी के पक्ष में प्रचार करने आये लेकिन सीट निकालने में कामयाब नहीं रहे उधर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्षम नेता प्रतिपक्ष सहित पूर्व मंत्री विधायकों में मोर्चा संभाला और अपनी सीट को बचा लिया।

सीट हारे लेकिन जनता ने पिछली बार से अधिक वोट दिए   

भाजपा की हार के बाद सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गई है, मीडिया ने सीएम डॉ मोहन यादव से उनकी प्रतिक्रिया ली, मुख्यमंत्री ने कहा दतिया चुनाव में कांग्रेस की सीट कांग्रेस के पास है लेकिन हमें पिछले विधानसभा चुनाव से हमें इस बार 1700 वोट ज्यादा हासिल किये।

जनता का फैसला शिरोधार्य है : सीएम 

उन्होंने काह भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटें जीतीं , विधानसभा के उप चुनाव में हमें अपनी बुधनी सीट जीती और कांग्रेस की अमरवाड़ा सीट भी भाजपा ने जीती, हमें राज्यसभा की तीनों सीटें जीतकर इतिहास बनाया लेकिन मैं कहना चाहता हूँ कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार है  हमने अपनी बात रखी कांग्रेस ने अपनी, जनता ने जो निर्णय दिया वो शिरोधार्य है अगले चुनाव में और ताकत से लड़ेंगे और जीतेंगे।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।