School Re-opening 2026 : गर्मी की छुट्टियां खत्म, मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में 16 जून से खुलने जा रहे हैं स्कूल

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) समाप्त होने वाला है। मंगलवार (16 जून 2026 ) से ​मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्कूल दोबारा से खुलने जा रहे हैं हालांकि, मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए स्कूल 7 जून से ही खोल दिए गए

Jun 15, 2026 - 14:30
School Re-opening 2026 : गर्मी की छुट्टियां खत्म, मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में 16 जून से खुलने जा रहे हैं स्कूल

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) समाप्त होने वाला है। मंगलवार (16 जून 2026 ) से ​मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्कूल दोबारा से खुलने जा रहे हैं हालांकि, मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए स्कूल 7 जून से ही खोल दिए गए थे ताकि वे शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियां की जा सकें।

बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 20 मई से चल रहा ग्रीष्मकालीन अवकाश 15 जून को खत्म हो जाएगा और 16 जून से प्रदेशभर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूल दोबारा खुलेंगे। महाराष्ट्र के स्कूल भी 15 जून से खुल गए हैं।  इसके अलावा ​आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में गर्मी की छुट्टियां 12-13 जून को खत्म होने के बाद 15 जून 2026 से स्कूलों को सुचारू रूप से खोल दिया गया है ताकि शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सिलेबस समय पर पूरा किया जा सके।

छत्तीसगढ़: 1 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र संबंधी सूचना फर्जी

लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा 12 जून 2026 को जारी पत्र के अनुसार, राज्य के समस्त सरकारी व निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून (मंगलवार) से प्रारंभ किया जाएगा। इस संबंध में सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित की जा रही यह सूचना कि शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगा, पूर्णतः असत्य, भ्रामक तथ्यों से परे एवं फर्जी है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्कूलों के संचालन की अधिकृत तिथि 16 जून ही है।

राजस्थान में 29 जून से खुलेंगे स्कूल

राजस्थान के सभी स्कूल 29 जून, सोमवार से खोले जाएंगे। पहले स्कूल 22 जून से खोले जाने थे लेकिन बदलते मौसम और बढ़ते तापमान को देखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक पंचांग 2026-27 की तिथि में संशोधन किया गया है और छुट्टियों को 1 हफ्ते बढ़ाया गया है। प्रदेश में स्कूल 17 मई से बंंद हैं।

दिल्ली में 1 जुलाई से स्कूल खुलेंगे

दिल्ली शिक्षा निदेशालय के नोटिफिकेशन के अनुसार, सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 30 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा और 1 जुलाई 2026 से दोबारा स्कूल खुलेंगे। हरियाणा में भी स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।