नशे के खिलाफ भोपाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21.95 किलो गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
मध्यप्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को भोपाल स्थित गांधीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने एयरोसिटी रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान 21 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया […]
मध्यप्रदेश में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार को भोपाल स्थित गांधीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस ने एयरोसिटी रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान 21 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। इसके अलावा गांजे की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की गई है।
पुलिस के मुताबिक 14 सितंबर को थाना गांधीनगर की विशेष टीम को सूचना मिली थी कि सेक्टर नंबर-3 नई बस्ती निवासी आकाश पारदी गांजे की बड़ी खेप लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील चतुर्वेदी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की निगरानी शुरू कर दी।
तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच शुरू
पुलिस ने एयरोसिटी रोड, गांधीनगर क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर आकाश पारदी, उसकी 19 वर्षीय बेटी खुशी सोलंकी और उनके साथी तुषार चौहान को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 21 किलो 950 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ के स्रोत और इसे कहां-कहां सप्लाई किया जाना था, इस संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
कार्रवाई में इन लोगों की अहम भूमिका रही
आगे की जांच में गिरोह से जुड़े अन्य खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील चतुर्वेदी, उनि अयाज चांदा, सउनि रमाकांत पाण्डेय, प्रधान आरक्षक मोहन श्रेष्ठ, कमलकांत, अभिषेक सिंह (सायबर सेल), आरक्षक मधुसूदन सिंह चौहान, पंकज बैरागी, मोहित धाकड़ और महिला आरक्षक तन्वी तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट