दतिया उपचुनाव में हार पर भाजपा का मंथन, CM हाउस में जुटे संगठन और सरकार के बड़े चेहरे
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। बैठक में उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। बैठक में दतिया प्रभारी
दतिया विधानसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भाजपा ने मंथन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित बैठक में सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए हैं। बैठक में उपचुनाव के नतीजों की समीक्षा के साथ हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
बैठक में दतिया प्रभारी एवं उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र लोधी, तुलसी सिलावट, दिलीप जायसवाल, राकेश शुक्ला और नरेंद्र शिवाजी पटेल मौजूद हैं। विधानसभा उपचुनाव सांसद प्रभारी भारत सिंह कुशवाहा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं।
जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर होगी चर्चा, एक्शन संभव
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दतिया उपचुनाव में पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी। स्थानीय संगठन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि दतिया भाजपा जिला अध्यक्ष समेत नगर पालिका के 15 से 20 पार्षदों की भूमिका को लेकर भी चर्चा हो सकती है। बैठक के बाद संगठन स्तर पर कुछ बड़े फैसले या कार्रवाई की संभावना भी जताई जा रही है।