मालवीय नगर अग्निकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, होटल मालिक गिरफ्तार, मैनेजर की तलाश जारी
बीते दिनों दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड ने 21 लोगों की जान ले ली और कई लोग घायल हो गए। हौजरानी इलाके में हुए इस घटनाक्रम में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। अब आ रही ताजा जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में इस मामले
बीते दिनों दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड ने 21 लोगों की जान ले ली और कई लोग घायल हो गए। हौजरानी इलाके में हुए इस घटनाक्रम में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।
अब आ रही ताजा जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर FIR दर्ज की गई है। होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं होटल मैनेजर की तलाश की जा रही है।
मालवीय नगर अग्निकांड में FIR दर्ज
इस मामले में मिल रही प्राथमिक जानकारी के मुताबिक बीएनएस की धारा 105, 326 (g), 324 (5), 125 (a), 125 (b) और 287 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Malviya Nagar fire tragedy | An FIR has been registered under Sections 105 (Culpable Homicide), 326(g) (Causing Damage to Property/Premises using Fire), 324(5) (concerns the intentional causing of damage to any property or person, 125(a) and 125(b) (Acts Endangering the Life or…
— ANI (@ANI) June 4, 2026
होटल मालिक गिरफ्तार
इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है। होटल मैनेजर की तलाश में अब भी छापामार कार्रवाई लगातार जारी है। घटना के बाद दिल्ली नगर निगम भी एक्शन में आ गई है। गुरुवार को कई अवैध होटलों पर कार्रवाई करते हुए ताला लगा दिया गया।
Malviya Nagar Fire: Delhi Police begins hunt to arrest hotel manager as owner faces culpable homicide charges
Read @ANI Story |https://t.co/8xZHS5LSdq#malviyanagarfire #delhifiretragedy #delhipolice pic.twitter.com/CVqF4tT0HO
— ANI Digital (@ani_digital) June 4, 2026
घटना में हुई 21 मौत
बता दें कि हौजरानी स्थिति एक होटल कम रेस्टोरेंट में बुधवार को अचानक लगी आग के बाद 21 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 11 विदेशी भी शामिल हैं। हादसे के दौरान अपनी जान बचाने के लिए लोगों को खिड़कियों से नीचे कूदता देखा गया। करीब 37 लोग ऐसे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जान गंवाने वालों में 10 लोग गुरुग्राम और राजस्थान के हैं। विदेशी नागरिकों की पहचान करने में परेशानी हो रही है।