Hantavirus Alert: अटलांटिक में फंसे क्रूज पर हंटावायरस का खतरा, 3 की मौत…. WHO ने जारी किया अलर्ट!
अटलांटिक महासागर में केप वर्डे के पास फंसे एक लग्जरी क्रूज शिप पर हंटावायरस संक्रमण के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। जहाज पर दो भारतीय क्रू सदस्य भी मौजूद हैं। अब तक पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। WHO ने हालात पर नजर बनाए रखी है।
New Delhi: अटलांटिक महासागर में केप वर्डे के पास फंसे एक लग्जरी क्रूज शिप पर हंटावायरस संक्रमण के मामले सामने आने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। इस जहाज पर मौजूद यात्रियों और क्रू सदस्यों में दो भारतीय भी शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने वायरस के पांच मामलों की पुष्टि की है, जबकि अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
Oceanwide Expeditions का लग्जरी क्रूज शिप ‘MV Hondius’ 1 अप्रैल को अर्जेंटीना के उशुआइया शहर से रवाना हुआ था। यह जहाज 10 मई तक स्पेन के कैनरी आईलैंड पहुंचने वाला है। हालांकि यात्रा के दौरान जहाज पर संक्रमण फैलने की खबर सामने आने के बाद स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
जहाज पर 28 देशों के लोग मौजूद
सूत्रों के मुताबिक 10 अप्रैल को रवाना हुए इस क्रूज पर करीब 150 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। इनमें 28 अलग-अलग देशों के लोग शामिल थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जहाज पर 38 लोग फिलीपींस से, 31 यूनाइटेड किंगडम से, 23 अमेरिका से, 16 नीदरलैंड से और 14 स्पेन से थे। इसके अलावा नौ जर्मनी, छह कनाडा और दो भारतीय क्रू सदस्य भी इस क्रूज पर मौजूद हैं।
सीजफायर की उड़ी धज्जियां! ईरान में अमेरिका की केशम पोर्ट और बंदर अब्बास पर एयरस्ट्राइक
बताया गया है कि 24 अप्रैल को कई यात्री सेंट हेलेना द्वीप पर उतर गए थे। इसके बाद जहाज पर संक्रमण के मामलों की जानकारी सामने आई। अधिकारियों ने सभी यात्रियों और क्रू को मास्क पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
WHO ने की पांच मामलों की पुष्टि
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गुरुवार को हंटावायरस के आठ संदिग्ध मामलों में से पांच की पुष्टि की। संक्रमण की चपेट में आई 69 वर्षीय डच महिला की मौत हो गई। इसके अलावा उसके पति और एक जर्मन महिला की भी जान चली गई।
WHO की संक्रामक रोग विशेषज्ञ मारिया वैन केरखोव ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि यह स्थिति कोविड-19 जैसी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हंटावायरस का संक्रमण अलग तरीके से फैलता है और यह फ्लू या कोरोना वायरस जैसा नहीं है।
Health Tips: भारतीय किचन के लिए 5 सबसे हेल्दी कुकिंग ऑयल, जानें कौन-सा तेल है हेल्दी
इंसानों में फैलने की आशंका से बढ़ी चिंता
WHO के अनुसार हंटावायरस आमतौर पर चूहों जैसे संक्रमित जीवों के संपर्क से फैलता है। हालांकि इस बार के मामलों में पहली बार इंसानों से इंसानों में संक्रमण फैलने की आशंका जताई गई है। यही वजह है कि स्वास्थ्य एजेंसियां इसे गंभीरता से ले रही हैं।
फिलहाल जहाज पर मौजूद सभी लोगों की निगरानी की जा रही है और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं। WHO ने कहा है कि अभी इसे महामारी जैसी स्थिति नहीं माना जा रहा, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है।