Hantavirus Alert: क्या है हंता वायरस? लक्षण, कारण और बचाव… भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

चीन में हंता वायरस से हुई एक मौत के बाद दुनिया में चिंता बढ़ गई है। यह वायरस चूहों से फैलता है और गंभीर स्थिति में फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है। जानिए इसके लक्षण, फैलने के कारण, बचाव के तरीके और क्या भारत में इसका खतरा है या नहीं।

May 8, 2026 - 14:30
Hantavirus Alert: क्या है हंता वायरस? लक्षण, कारण और बचाव… भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

New Delhi: चीन में एक बार फिर नए वायरस ने चिंता बढ़ा दी है। हंता वायरस नाम के इस संक्रमण से हाल ही में यूनान प्रांत में एक व्यक्ति की मौत दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में इसे कोरोना समझा गया था, लेकिन बाद में पुष्टि हुई कि मौत का कारण हंता वायरस था। इस घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह वायरस भी कोरोना की तरह खतरनाक हो सकता है?

what is Hanta virus: क्या है हंतावायरस और कैसे फैलता है?

हंता वायरस एक प्रकार का संक्रमण है जो मुख्य रूप से चूहों (Rodents) के शरीर में पाया जाता है। यह चूहों को प्रभावित नहीं करता, लेकिन इंसानों के लिए खतरनाक हो सकता है। कैसे फैलता है

कैसे फैलता है हंता वायरस:

चूहों के लार, मूत्र और मल के संपर्क से संक्रमित धूल या हवा में मौजूद कणों को सांस के जरिए लेने से दूषित सतह को छूकर हाथ आंख, नाक या मुंह में लगाने से सीधे इंसान से इंसान में फैलना आमतौर पर नहीं होता

सीडीसी (CDC) के अनुसार यह वायरस कोरोना की तरह तेजी से हवा में नहीं फैलता, लेकिन लापरवाही इसकी गंभीरता बढ़ा सकती है।

Hantavirus Alert: अटलांटिक में फंसे क्रूज पर हंटावायरस का खतरा, 3 की मौत…. WHO ने जारी किया अलर्ट!

Symptoms of Hanta Virus: हंता वायरस के लक्षण क्या हैं?

हंता वायरस के शुरुआती लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं, जिससे पहचान में देरी हो सकती है।

पहली बीमारी, हंता वायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (एचपीएस)- अक्सर थकान, बुखार और मांसपेशियों में दर्द से शुरू होती है, जिसके बाद सिरदर्द, चक्कर आना, कंपकंपी और पेट की समस्याएं होती हैं. लेकिन यह भी संभव है कि इसके बाद सांस से जुड़े लक्षण उभरें।

मुख्य लक्षण:

  • तेज बुखार (101°F या उससे अधिक)
  • सिर दर्द और शरीर में दर्द
  • उल्टी और पेट दर्द
  • डायरिया (दस्त)
  • सांस लेने में कठिनाई
  • गंभीर स्थिति में फेफड़ों में पानी भरना

डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि यह तेजी से गंभीर रूप ले सकता है। हंटावायरस लक्षण

Cure of Hantavirus: बचाव और इलाज; भारत में कितना खतरा?

हंता वायरस को लेकर फिलहाल भारत में बड़े खतरे की स्थिति नहीं मानी जा रही है, लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है।

Health Tips: भारतीय किचन के लिए 5 सबसे हेल्दी कुकिंग ऑयल, जानें कौन-सा तेल है हेल्दी

बचाव के तरीके:

  • चूहों से दूरी बनाए रखें
  • घर और आसपास सफाई रखें
  • खाने-पीने की चीजों को ढककर रखें
  • चूहे के मल-मूत्र या लार के संपर्क से बचें
  • सफाई करते समय मास्क और दस्ताने का उपयोग करें

इलाज और सावधानी

अभी तक हंता वायरस का कोई विशेष इलाज या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे मामलों में मरीज को तुरंत मेडिकल देखभाल देना बेहद जरूरी होता है। यदि स्थिति गंभीर हो जाए तो उसे ICU में भर्ती कर ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जाता है। डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती इलाज मिलने पर मरीज के ठीक होने की संभावना काफी हद तक बेहतर हो जाती है। hanta virus cure क्या है हंता वायरस का इलाज (image source: google)

विशेषज्ञों का कहना है कि हंता वायरस कोरोना की तरह तेजी से नहीं फैलता और न ही यह आमतौर पर इंसान से इंसान में फैलता है। इसलिए भारत में इसका खतरा सीमित माना जा रहा है, लेकिन सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

MpToday Editor MP Today के पास 27 years का journalism experience है। इस दौरान MP Today ने Madhya Pradesh की कई बड़ी media agencies और news organizations के साथ काम किया है और ground reporting से लेकर editorial analysis तक मजबूत पहचान बनाई है। MP Today की टीम ने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, विकास, crime और public interest news पर लगातार काम किया है। लंबे अनुभव और reliable sources की वजह से MP Today हमेशा accurate, fast और trustworthy news देने के लिए जाना जाता है।