PM मोदी की अपील को लेकर हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान, कहा, “कार्यकर्ता समेत सभी करें पेट्रोल-डीजल की बचत”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने और अन्य कई अपील जनता से की थी। जिसे लेकर देशभर में सियासत भी देखने को मिल रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों का समर्थन किया

May 12, 2026 - 17:30
PM मोदी की अपील को लेकर हेमंत खंडेलवाल का बड़ा बयान, कहा, “कार्यकर्ता समेत सभी करें पेट्रोल-डीजल की बचत”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मई को पेट्रोल-डीजल की खपत को कम करने और अन्य कई अपील जनता से की थी। जिसे लेकर देशभर में सियासत भी देखने को मिल रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों का समर्थन किया है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से अपील का पालन करने का अनुरोध भी किया है।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि, “हाल ही में निगम और मंडलों में नियुक्तियां की गई है। जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।  विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें समर्थक भारी संख्या में शामिल हो रहे हैं। उत्साह से साथ-साथ हमे प्रधानमंत्री के अपील को भी ध्यान में रखना चाहिए और इनका पालन करना चाहिए।”

एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा, “हम सभी को अपने व्यक्तिगत जीवन और कार्यक्रमों में पेट्रोल और डीजल की खपत को कम करनी चाहिए। तभी इसका असर सीधे नीचे तक जाएगा।”

ईंधन को लेकर पीएम मोदी की अपील 

मध्य- पूर्व में संकट के बीच हैदराबाद में आयोजित एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन की खपत को कम करने का अनुरोध जनता से किया था। उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील थी। उन्होंने कहा कि, “अगर देश के लोग ईंधन की बचत करेंगे, तो इससे विदेशी मुद्रा पर दबाव कम होगा और अंतरराष्ट्रीय संकट के असर को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक जरूरत नहीं,  बल्कि देश के प्रति एक जिम्मेदारी भी है।”

हालांकि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी या कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है। इसलिए लोगों ने न घबराने की अपील की गई है।

वर्क फ्रॉम होम से लेकर स्वदेशी तक प्रधानमंत्री की 6 अन्य अपील जानें 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से एक साल के लिए सोना खरीदने की अपील भी की है।
  • खाना पकाने के लिए कम तेल का इस्तेमाल करें।
  • स्वदेशी अपनाने की अपील भी की है। विदेशी ब्रांड की चीजों को कम खरीदने का अनुरोध किया है।
  • एक साल तक विदेश यात्रा न करने की अपील भी की है।
  • जितना हो सके वर्क फ्रॉम होम को अपनाने का अनुरोध भी पीएम मोदी ने जनता से किया है।
  • किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने और केमिकल फर्टिलाइज़र्स का कम इस्तेमाल करने की अपील भी की गई है।
Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।