मध्य प्रदेश: 16 जून से कक्षा 5वीं-8वीं की पुन:परीक्षा, कॉपियों का मूल्यांकन 24 से 28 जून के बीच होगा, जानें कब होगा कौन सा पेपर

शिक्षण सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए पुन: परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 16 से 23 जून के बीच होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। इसके बाद 24 से 28 जून के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का

Jun 5, 2026 - 17:30
मध्य प्रदेश: 16 जून से कक्षा 5वीं-8वीं की पुन:परीक्षा, कॉपियों का मूल्यांकन 24 से 28 जून के बीच होगा, जानें कब होगा कौन सा पेपर

शिक्षण सत्र 2025-26 की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों के लिए पुन: परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 16 से 23 जून के बीच होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी।  इसके बाद 24 से 28 जून के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।

पहले ये परीक्षा 1 से 6 जून 2026 के बीच होनी थी लेकिन 15 जून 2026 तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश को ध्यान में रखते हुए पूर्व में घोषित समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया गया है। राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा  स्पष्ट किया गया है कि पुनः परीक्षा के आयोजन संबंधी अन्य सभी पूर्व निर्देश यथावत रहेंगे।

इस परीक्षा में प्रदेश के समस्त शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त शालाओं और पंजीकृत मदरसों में अध्ययनरत छात्र शामिल हो सकेंगे। प्रवेश पत्र राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा पोर्टल www.rskmp.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही शाला प्रमुख/जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी/बीआरसीसी, डीपीसी के लॉगिन अंतर्गत परीक्षा पोर्टल से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सुविधा रहेगी।

छात्रों को उत्तीर्ण होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण (Fail) होता है, तो उसे रिजल्ट के बाद आयोजित होने वाली ‘विशेष परीक्षा’ में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें रिजल्ट के बाद घोषित की जाएंगी।

कक्षा 5वीं की पुनः परीक्षा संशोधित समय-सारणी

  • 16 जून:  प्रथम भाषा-अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT), हिंदी (SCERT)/(NCERT), उर्दू मराठी।
  • 18 जून:  गणित व संगीत (दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए)।
  • 19 जून: द्वितीय भाषा-अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी, उर्दू , मराठी है) व हिंदी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)।
  • 20 जून: पर्यावरण अध्ययन।
  • 22 जून: अतिरिक्त भाषा-हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, चित्रकला (मूक-बधिर परीक्षार्थियों के लिए)

कक्षा 8वीं पुनः परीक्षा संशोधित समय-सारणी

  • 16 जून: प्रथम भाषा (सहायक वाचन सहित) हिंदी (SCERT)/(NCERT), अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT), उर्दू, मराठी।
  • 18 जून:  गणित व संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए)
  • 19 जून:  द्वितीय भाषा अंग्रेजी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा हिंदी, उर्दू , मराठी है) व हिंदी (SCERT)/(NCERT) (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है)।
  • 20 जून:  विज्ञान।
  • 22 जून:  तृतीय संस्कृत भाषा (SCERT/NCERT), हिंदी, अरबी, मराठी, उडिया, पंजाबी, गुजराती, चित्रकला (मूकबधिर रेजियेशन)।
  • 23 जून: सामाजिक विज्ञान।

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।