Gwalior News : प्रेमी से की शादी, परिजनों पर लगाये प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी देने और 3 लाख रुपये में बेचने के गंभीर आरोप
ग्वालियर पुलिस की जनसुनवाई में आज एक युवा पति पत्नी पहुंचे जिन्होंने पिछले महीने ही शादी की है, लड़की की तरफ से दिए गए आवेदन में उसने अपने परिजनों पर प्रताड़ित करने, दो बच्चों के पिता से जबरन शादी करने का दबाव बनाने, उसे 3 लाख रुपये में बेचने, जान से मारने की धमकी देने […]
ग्वालियर पुलिस की जनसुनवाई में आज एक युवा पति पत्नी पहुंचे जिन्होंने पिछले महीने ही शादी की है, लड़की की तरफ से दिए गए आवेदन में उसने अपने परिजनों पर प्रताड़ित करने, दो बच्चों के पिता से जबरन शादी करने का दबाव बनाने, उसे 3 लाख रुपये में बेचने, जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं, पुलिस ने शिकायती आवेदन लेकर कानून सम्मत कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
ग्वालियर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की जनसुनवाई में आज एक नव युगल पहुंचे , दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और आर्य समाज मंदिर में शादी की है लेकिन इस बार भी प्रेमियों का ये मिलन सामान्य नहीं रहा, लड़की ने जो आवेदन पुलिस को दिया है और मीडिया के सामने जो बात कही है उसमें उसने अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाये हैं, हालाँकि इस मामले में अभी परिजनों के बयान सामने नहीं आये हैं।
पुलिस के पास पहुंची लड़की, माता पिता पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
ग्वालियर के इंदरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली अंकिता प्रजापति ने अपने पति राहुल बाथम के साथ एसपी ऑफिस पहुँचकर घरवालों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उसने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया उसके माता पिता, दीदी जीजाजी उसकी शादी दो बच्चे के पिता से जबरन कराना चाहते थे लेकिन वो करना नहीं चाहती थी इसलिए उसने आर्य समाज मन्दिर में अपने प्रेमी राहुल से शादी कर ली है।
परिजनों पर 3 लाख में बेचने का सौदा करने का आरोप
अंकिता ने बताया कि उसके घर वाले उसे 3 लाख रुपये में बेचने का सौदा कर रहे थे उन्होंने धमकी दी कि यदि उनके बताये लड़के से शादी नहीं की तो वो उसे जान से मार देंगे, वो मुझे राहुल से अलग होने के लिए कह रहे हैं, अंकिता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है और कहा है कि यदि उसे, उसके पति या फिर ससुराल के किसी व्यक्ति को कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार उसके माता पिता और दीदी जीजाजी होंगे।
परिजनों को समझाइश देगी पुलिस
उधर पुलिस ने कहा कि अंकिता और राहुल दोनों बालिग हैं उन्हें अपने फैसले लेने का अधिकार देश का कानून देता है इसलिए पुलिस या कोई भी इसमें कोई सीधा दखल नहीं दे सकता , हम परिवारवालों को बुलाएँगे और उन्हें समझाइश देंगे।