अमित शाह बोले मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, लेकिन विपक्ष सुनना नहीं चाहता, जनता तय कर कौन भाग रहा

पिछली 20 जुलाई से अमित शाह से जवाब मांग रहे विपक्ष को उन्होंने जवाब दिया है, मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ लेकिन विपक्ष चर्चा ही नहीं होने देना चाहता अब जनता तय करे कौन भाग रहा है। विपक्ष

Aug 12, 2026 - 15:30
अमित शाह बोले मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार, लेकिन विपक्ष सुनना नहीं चाहता, जनता तय कर कौन भाग रहा

पिछली 20 जुलाई से अमित शाह से जवाब मांग रहे विपक्ष को उन्होंने जवाब दिया है, मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने कहा मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूँ लेकिन विपक्ष चर्चा ही नहीं होने देना चाहता  अब जनता तय करे कौन भाग रहा है।

विपक्ष की भाषा “लापता, भाग गए, भगोड़ा… पर पलटवार करते हुए अमित शाह ने कहा इस प्रकार की भाषा भारत के सार्वजनिक जीवन और संसदीय जीवन में अभी-अभी सुनाई पड़ी है। जब से संसद सत्र शुरू हुआ है, तब से लगातार मैं संसद में आता हूं, अपने चेंबर में बैठता हूं। चूंकि संसद भवन में विपक्ष दोनों सदनों में संसद को चलने नहीं दे रहा है, तो कोई जाकर क्या करेगा? जहां तक चर्चा का सवाल है, सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट कर दिया है कि नीट आंदोलन के छात्रों से संबंधित मुद्दों पर सरकार सभी प्रकार की चर्चा के लिए तैयार है। मैंने भी कह दिया है कि मैं किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए संसद में तैयार हूं, अव विपक्ष तय करे उसे चर्चा करनी है या हंगामा।

मैं सदन में ही बैठूँगा, सबको सुनूंगा और सब बातों का जवाब दूंगा

अमित शाह ने कहा मैं आज भी कहता हूँ वे 3 बजे तक स्पीकर को पत्र दें दें, आज 3 बजे से कल 3 बजे तक सभी प्रकार की चर्चा के लिए हम तैयार हैं मैं सदन में ही बैठूँगा, सबको सुनूंगा और सब बातों का जवाब दूंगा सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है लें मैं वो भी चर्चा करूँगा कि विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है।

सरकार चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष सदन चलने दे 

उन्होंने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर बात पर चर्चा के लिए तैयार है बस विपक्ष संसद चलने दे, मैं विपक्ष को मीडिया के माध्यम से कहना चाहता हूँ आप एक पत्र लिखकर लोकसभा स्पीकर को दे दीजिये संसद में चर्चा करने के नियम बने हैं मैं जवाब दूंगा, कोई कहता है बयान दे दो तो इतने गंभीर मसले पर ऐसे चर्चा नहीं होती।

विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से मांग रहा है जवाब  

आपको बता दें राहुल गांधी सहित पूरा विपक्ष लगातार अमित शाह से दिल्ली में छात्रों पर हुई पुलिस बर्बरता पर जवाब मांग रहा है और इसे लेकर संसद नहीं चलने दे रहा, कांग्रेस की मांग है कि अमित शाह सदान में जवाब दें उनकी जवाबदेही बनती है वे सदन से गायब क्यों हैं? राहुल गांधी ने अमित शाह पर डरने के भी आरोप लगाये अब देखना होगा कि अमित शाह के जवाब के बाद क्या राहुल गांधी और विपक्ष उनका जवाब सुनने के लिए तैयार है या नहीं ?