IAS Transfer: एक साथ इन 12 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया पदभार, देखें लिस्ट

विभानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने एक साथ 13 आईएएस अफसरों का तबादला (IAS Transfer) हुआ है। अलीपुरद्वार, बांकुरा, उत्तर दिनाजपुर समेत कई जिलों के जिला पदाधिकारी बदले गए हैं। एडीएम और एडसीओ पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। इससे संबंधित आदेश

Mar 8, 2026 - 10:43
IAS Transfer: एक साथ इन 12 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया पदभार, देखें लिस्ट

विभानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने एक साथ 13 आईएएस अफसरों का तबादला (IAS Transfer) हुआ है। अलीपुरद्वार, बांकुरा, उत्तर दिनाजपुर समेत कई जिलों के जिला पदाधिकारी बदले गए हैं। एडीएम और एडसीओ पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। इससे संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी किया है।

आईएएस अधिकारी अंशुल गुप्ता, सीईओ, KMDA, पश्चिम बंगाल सरकार को डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर कोलकाता (नॉर्थ) पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें नगर आयुक्त कोलकाता नगर निगम पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। एसडीओ, खटरा, बांकुरा पद पर कार्यरत शुभम मौर्य को स्थानांतरित करके एसडीओ बोंगांव नॉर्थ 24 परगना पद पर नियुक्त किया गया है। सुमित गुप्ता नगर आयुक्त कोलकाता नगर निगम को डीएसडीएलआरएस पश्चिम बंगाल, जिला चुनाव अधिकारी कोलकाता (दक्षिण) पद का एडिशनल चार्ज दिया गया है।

इन जिलों के डीएम बदले 

  • निखिल शर्मा, प्रबंध निदेशक, WBSIDCL को नदिया का नया जिला पदाधिकारी बनाया गया है।
  • शेवाले अभिजीत तुकाराम विशेष सचिव पशु संसाधन विकास विभाग को अलीपुरद्वार का नया जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
  • बांकुड़ा जिला पदाधिकारी पद पर कार्यरत सियाद एन को स्थानांतरित करके उत्तर 24 परगना का डीएम बनाया गया है।
  • बांकुड़ा के नए डीएम अनीश दास गुप्ता होंगे, जो नादिया जिला पदाधिकारी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • सुरेंद्र कुमार मीणा जिला मजिस्ट्रेट उत्तर दिनाजपुर को मुख्य कार्यकारी अधिकारी कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस अफसरों को भी मिला नया पदभार 

  • कूच बेहार, एडीएम  पद पर कार्यरत शांतनु बाला को मुर्शिदाबाद का नया एडीएम बनाया गया है।
  • श्रीनिवास वेंकट राव पाटिल को बांकुरा का एडीएम बनाया गया है, पहले वह पश्चिम मेदिनीपुर एडीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  • एसडीओ रघुनाथपुर पुरुलिया पद पर कार्यरत विवेक पंकज को संयुक्त सचिव, मत्स्य पालन, जलीय कृषि, जलीय संसाधन और मत्स्य पालन बंदरगाह विकास विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
  • सुरभि सिंगला, एसडीओ खड़कपुर पश्चिम मेदिनीपुर पद को स्थानांतरित करके रघुनाथपुर पुरुलिया का नया एसडीओ बनाया गया है।

21168 21169 21170

Anand Sahay पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और ब्रेकिंग न्यूज़ तथा राष्ट्रीय खबरों को कवर करने में विशेष रुचि रखते हैं। महत्वपूर्ण घटनाओं का विश्लेषण कर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।