CM ने बढ़ाया कर्मचारियों-पेंशनर्स का DA, 4 महीने के एरियर का भी होगा भुगतान, जानें कब खाते में बढ़कर आएगी सैलरी
अरुणाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। केन्द्र सरकार के बाद अब राज्य की पेमा खांडू सरकार ने भी अपने कर्मचारियों पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते / महंगाई राहत में वृद्धि कर दी है, जिसके बाद डीए/डीआर की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत पहुंच गई है। नई दरें जनवरी
अरुणाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी है। केन्द्र सरकार के बाद अब राज्य की पेमा खांडू सरकार ने भी अपने कर्मचारियों पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते / महंगाई राहत में वृद्धि कर दी है, जिसके बाद डीए/डीआर की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत पहुंच गई है। नई दरें जनवरी 2026 से लागू होंगी ऐसे में जनवरी से अप्रैल 2026 तक के एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा।
सीएम पेमा खांडू ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा है कि हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों/पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) को 58% से बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। इस संशोधन से पूरे राज्य भर में लगभग 69,248 कर्मचारियों और 40,477 पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। इसमें सेवारत एआईएस अधिकारी, प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार के कर्मचारी और राज्य के कर्मचारी, पेंशनभोगी और पारिवारिक पेंशनभोगी शामिल है।
उन्होंने बताया कि यह वृद्धि 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 की अवधि का बकाया नकद रूप में भुगतान किया जाएगा, जबकि इसके बाद संशोधित DA/DR को नियमित मासिक वेतन और पेंशन में शामिल कर लिया जाएगा। यह निर्णय सरकार की अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के कल्याण और वित्तीय भलाई के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। महंगाई भत्ते (DA) के लिए सालाना 83.31 करोड़ रुपए और महंगाई राहत (DR) के लिए सालाना 17.24 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। इस तरह राज्य सरकार पर वार्षिक वित्तीय बोझ 100.54 करोड़ रुपए रहने का अनुमान है।