सिंधिया ने ग्वालियर में बनने वाले टेलिकॉम मेन्युफेक्चरिंग ज़ोन की तैयारियों का लिया जायजा, जल्दी ही होगा भूमिपूजन
केंद्र की मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर को देश की पहली टेलिकॉम मेन्युफेक्चरिंग ज़ोन की सौगात दी है, जल्द ही टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी देश-विदेश की नामी कंपनियां ग्वालियर में अपनी यूनिट लगायेंगी। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ग्वालियर पहुंचे उन्होंने ग्वालियर में बनने वाले टेलिकॉम मेन्युफेक्चरिंग ज़ोन की तैयारियों का […]
केंद्र की मोदी सरकार ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर को देश की पहली टेलिकॉम मेन्युफेक्चरिंग ज़ोन की सौगात दी है, जल्द ही टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी देश-विदेश की नामी कंपनियां ग्वालियर में अपनी यूनिट लगायेंगी।
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ग्वालियर पहुंचे उन्होंने ग्वालियर में बनने वाले टेलिकॉम मेन्युफेक्चरिंग ज़ोन की तैयारियों का जायजा लिया, इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अधिकारियों से ज़ोन के बारे में विस्तार से जानकारी ली यहाँ लगने वाली यूनिटों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
टेलीकॉम जोन से 15 हजार युवाओं को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, जैसे ही कंपनियों को जमीन मिल जायेगी वैसे ही मैं.. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ मिलकर इस टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन का भूमिपूजन करेंगे, उन्होंने कहा कि इससे 15,000 प्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे। इसके अलावा कई हजार अप्रत्यक्ष रोजगार भी यहाँ उपलब्ध होंगे, जो ग्वालियर चंबल अंचल के युवाओं को नये अवसर देंगे साथ ही क्षेत्र का आर्थिक विकास भी करेंगे।
सिंधिया ने कहा पिछले 25 साल में पहली बार ऐसी सौगात ग्वालियर को मिली है, जहां देश विदेश के उद्योगपति एक ही छत के नीचे निवेश करेंगे।
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट